धर्म-अध्यात्म

जानें गोवर्धन पूजा और भाईदूज का शुभ मुहूर्त एक साथ

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 1:33 AM GMT
जानें गोवर्धन पूजा और भाईदूज का शुभ मुहूर्त एक साथ
x
पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार का आज मुख्य पर्व दिवाली मनाई जा रही है।

Diwali 2021 Shubh Muhurat Time And Laxmi Puja Ka Time: पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार का आज मुख्य पर्व दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली के दिन घरों को दीयों और रोशनी से विशेष रूप से सजाया जाता है। दिवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी, भगवान गणेश, माता सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। दिवाली से पहले धनतेरस फिर नरक चतुर्दशी मनाई जाती है और दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व आता है। आइए जानते हैं दिवाली के लेकर गोवर्धन पूजा और भाईदूज का त्योहार का शुभ मुहूर्त...

लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- 06:10 PM से लेकर 08:06 PM तक

लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 05:35 PM से 08: 10 PM तक

लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:38 PM से 12:30 AM तक

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 AM से 07:58 AM

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 AM से 02:49 PM

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 PM से 05:34 PM

शाम का मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 PM से 08:49 PM

रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:05 AM से 01:43 AM

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2021: दीपावली से ठीक एक दिन बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरुप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन,वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में इस दिन जोर-शोर से अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है।

गोवर्धन पूजा- 05 नवंबर 2021

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त -

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त : 06:35 मिनट से 08:47 मिनट तक

अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त :15: 21 मिनट से 17:33 मिनट तक

अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

भाईदूज तिलक शुभ मुहूर्त 2021: दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार आता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

भाई दूज शुभ मुहूर्त-

भाई दूज -06 नवंबर 2021, शनिवार

भाईदूज पर तिलक का समय: दोपहर 01:10 मिनट से शाम 03:21 बजे तक

तिलक अवधि: 2 घंटा 11 मिनट तक

द्वितीया तिथि आरंभ : 05 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को रात 11 बजकर 14 मिनट से

द्वितीया तिथि समाप्त : 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार को शाम 07 बजकर 44 मिनट पर

Next Story