- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए शबरी जयंती का...

x
फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 5 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन शबरी माला में माता शबरी की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर विधि-विधान के साथ माता शबरी की पूजा की जाए तो प्रभु श्री राम की कृपा भक्त को ठीक उसी तरह से प्राप्त होती है जिस तरह से माता शबरी को हुई थी। शास्त्रों के अनुसार, शबरी को भगवान श्री राम का भक्त माना जाता है। शबरी के झूठे बेर श्री राम ने खाए थे और उनकी भक्ति को पूरा किया था। आइए जानते हैं शबरी जयंती का शुभ मुहूर्त और महत्व।
शबरी जयंती का शुभ मुहूर्त
शबरी जयन्ती, 5 मार्च, शुक्रवार
सप्तमी तिथि प्रारम्भ- मार्च 04, 2021, बृहस्पतिवार को रात 9 बजकर 58 मिनट से
सप्तमी तिथि समाप्त- मार्च 05, 2021, शुक्रवार को रात 07 बजकर 54 मिनट पर
शबरी जयंती का महत्व:
जैसा कि हमने आपको बताया शास्त्रों के अनुसार, शबरी को भगवान श्री राम का भक्त माना जाता है। शबरी के झूठे बेर श्री राम ने खाए थे और उनकी भक्ति को पूरा किया था। इनकी कथा रामायण, भागवत,रमाचरित मानस,सुरसागर आदि ग्रंथों में पढ़ने को मिलती है। शबरी जयंती पर इनकी स्मृति यात्रा का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन श्री राम के भक्त भी इक्ट्ठा होते हैं। इस दिन रामायण आदि ग्रंथों का पाठ किया जाता है। सात ही कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत करने से व्यक्ति को प्रभु श्री राम की कृपा प्राप्ति होती है जिस तरह के शबरी को हुई थी।
Next Story





