धर्म-अध्यात्म

जानिए हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ritisha Jaiswal
10 Aug 2021 2:42 PM GMT
जानिए हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त और  महत्व
x
हरियाली तीज सावन मास में पड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। सावन मास जितना भगवान शिव को प्रिय है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरियाली तीज सावन मास में पड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। सावन मास जितना भगवान शिव को प्रिय है, उतना ही माता पार्वती को भी प्रिय है क्योंकि हिंदू मान्यता के अनुसार सावन मास शुक्ल पक्ष के तृतीया को माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था। तभी से इस दिन को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। इस साल का हरियाली तीज कल 11 अगस्त को पड़ रहा है, जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन शिव और पार्वती की विशेष रुप से पूजा की जाती है। आइये जानते हैं इस व्रत के महत्व और शुभ मुहूर्त के विषय में।

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज प्रारम्भ - 10 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से
हरियाली तीज समाप्त - 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार को शाम 04 बजकर 53 मिनट तक
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत उदया तिथि को रखा जाता है। इसीलिए हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त दिन बुधवार को माना गया है।
हरियाली तीज महत्व
हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष विधि-विधान से की जाती है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। पत्नी अपने पति के दीर्घायु और सौभाग्यवती होने के लिए इस व्रत का पालन पूरी निष्ठा और श्रद्धाभाव के साथ करती हैं।


Next Story