धर्म-अध्यात्म

10 नवंबर 2020 का पंचांग जानिए मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Triveni
10 Nov 2020 5:26 AM GMT
10 नवंबर 2020 का पंचांग जानिए मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल
x
हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 10 नवंबर दिन मंगलवार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 10 नवंबर दिन मंगलवार है। आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से है और भद्रा शाम को साढ़े 4 बजे से लगेगी, जो पूरी रात तक रहेगी। आज मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। आज के दिन मंगल दोष को दूर करने के भी उपाय किए जा सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 04:30 बजे से रात्रि के 03:22 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी 27 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी मघा नक्षत्र 07 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ऐन्द्र योग 22 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 48 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 35 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 10 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 35 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 12 बजकर 28 मिनट से मध्य रात्रि 01 बजकर 58 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण दशमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।



Next Story