धर्म-अध्यात्म

07 नवंबर 2020 का पंचांग जानिए मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Triveni
7 Nov 2020 4:00 AM GMT
07 नवंबर 2020 का पंचांग जानिए मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल
x
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार दिन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार दिन है। आज 07 नवंबर है। आज राहुकाल सुबह में ही डेढ़ घंटे के लिए है और भद्रा सुबह में केवल 2 मिनट के लिए है। आज ​शनिवार का दिन है, तो आज आप हनुमान जी और शनि देव की पूजा करें। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 07:24 बजे से शाम 07:26 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 07 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी पुनर्वसु नक्षत्र 08 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र साध्य योग 06 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 46 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 11 बजे होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 08 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: सुबह में 07 बजकर 23 मिनट से सुबह 08 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 02 बजकर 11 मिनट से अगले दिन 08 नवंबर को तड़के 03 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण षष्ठी है। शनिवार के दिन बजरंग बाण, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम होता है। इससे शनि के कष्टों से भी मुक्ति मिल सकती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Next Story