धर्म-अध्यात्म

जानिए हरियाली तीज में महिलाओं को रखना चाहिए इन नियमों का पालन

Tara Tandi
28 July 2022 9:17 AM GMT
जानिए हरियाली तीज में महिलाओं को रखना चाहिए इन नियमों का पालन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए इस दिन शिव-पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस साल हरियाली तीज का पर्व 31 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस पावन व्रत के कुछ ही दिन रह गए है। लेकिन महिलाओं ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनोवांछित वर पाने के लिए व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की विधि पूजा करती हैं। हरियाली तीज का व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है। ऐसे में जानिए हरियाली तीज के दिन महिलाओं को किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

हरियाली तीज में महिलाएं ध्यान रखें ये नियम
हरियाली तीज का व्रत निर्जला होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं इस बात का खास ख्याल रखें कि वह जल न पिएं।
हरियाली तीज के दिन मायके से विवाहित बेटी के लिए साड़ी, श्रृंगार का सामान, मिठाई, फल आदि भेजा जाता है। इस दिन मायके से आए सामना का ही इस्तेमाल किया जाता है।
मान्यताओं के अनुसार, हरियाली व्रत के समय सोने से बचना चाहिए। इसलिए दिनभर आराधना करनी चाहिए।
हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां ,साड़ी आदि पहनना चाहिए। इससे पति को लंबी उम्र, सेहत और खुशी मिलती है।
हरियाली तीज के दिन बड़े-बुजुर्गों का आदर-सम्मान करें। हर किसी को प्रसन्नता का ख्याल रखें और अच्छे कार्य करें।
हरियाली तीज के दिन विधिवत पूजा करने के बाद कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है।
हरियाली तीज के दिन अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें और न किसी वाद-विवाद करें।
हरियाली तीज के दिन काले और सफेद रंग के कपड़ों को बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए, वरना जीवन में अशुभ होने की आशंका बनती है।
Next Story