धर्म-अध्यात्म

जानिए इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है? सामना

Teja
5 May 2022 10:22 AM GMT
जानिए इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है? सामना
x
आज दिनांक 5 मई 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 5 मई 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। जानिए विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य श्रुति दिवेदी से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
चंद्रमा मिथुन राशि में
बृहस्पति और शुक्र मीन राशि में
राहू सूर्य मेष राशि में
शनि मंगल कुंभ राशि में
केतु तुला राशि में
मेष राशि
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना इस समय बेहद आवश्यक है। कोई पुराना कर्ज़ा माफ़ होता हुआ नज़र आ रहा है। करियर के दृष्टिकोण से इस समय बदलाव की परिस्थिति बन रही है। अधिकारी वर्ग से थोड़ी अनबन हो सकती है। संबंधों के लिहाज़ से एक अलगाव की परिस्थिति बन रही हैं। आपकी वाणी आपके आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। किसी बात को दिल से कहना चाहें तो इस समय बेझिझक अपने बातों को प्रस्तुत कर सकते हैं।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा सावधान रहें। किसी बात को लेकर हताशा ज़्यादा परेशान कर सकती है। मन में कई प्रकार के विचार आएंगे। संबंधों के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर छोटे द्वंद्वों की संभावना है। किसी बात को लेकर मौलिक विचारधारा को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। पैसे के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा है। अपने किसी निकटतम को धन द्वारा मदद कर पाएंगे। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आने के आसार नज़र आ रहे हैं।
मिथुन राशि
छोटी छोटी बातों को लेकर मन में चंचलता आएगी। कई प्रकार के विचार मन को घेर कर रख सकते हैं। हो सकता है कि आप यह समझें कि आपका समय व्यर्थ जा रहा है। किसी कार्य को दुबारा करना पड़ सकता है। घर परिवार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। घर से एक अलग दूरी महसूस करेंगे। करियर के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है, बदलाव की परिस्थिति नज़र आ रही है और बेहतर ही की तरफ़ जा रही है।
कर्क राशि
मानसिक दुविधा आपको सता सकती है। मन में नाना प्रकार के ख़याल आपको परेशान कर सकते हैं। छोटी बात को लेकर उलझन हो सकती है। इस समय पर विदेश से आपको धन लाभ की संभावनाएं बढ़ रही है। स्टॉक मार्केट द्वारा भी आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है। हो सकता है कि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा 1 नया ऑफ़र पाएं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना फ़िलहाल बेहद आवश्यक है। गाड़ी चलाएं तो थोड़ा धीमे चलाएं, इसी प्रकार की परेशानी न हो संबंधों को लेकर। फ़िलहाल आपको थोड़ा सा और प्रयासरत रहना पड़ेगा।
सिंह राशि
इस समय पर आपका क्रोध आपके लिए मुश्किल का कारण बन सकता है। किसी भी चीज़ की तह तक जाने के पहले समझना ज़रूरी है। संबंधों में एक अविश्वास की परिस्थिति बनी रहेगी। हो सकता है कि आप अपने किसी प्रियजन के साथ कोई परेशानी का सामना महसूस करें तो ये छोटी छोटी बातों को लेकर आपको सजग रहना है। कार्यक्षेत्र में आपको फिर से ध्यान देना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। आपकी बातों को समझा जाएगा। आप अपनी बातों को बहुत अच्छे तरीक़े से सामने प्रस्तुत कर पाएंगे। और वो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
इस समय भाग्य आपका पूरी तरीक़े से साथ दे रहा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना बेहद आवश्यक है। हो सकता है कि आपकी बात किसी को समझ में न आए। अपनी बातों को एकदम स्पष्ट प्रस्तुत करने का प्रयास करें। हो सकता है कि किसी के साथ एक ऐसी संभावना बने कि आपकी बात न समझ पाने के कारण कोई महत्वपूर्ण रिश्ता आपका ख़राब हो जाए। इस समय पर आपको स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान देना ज़रूरी है। गाड़ी चलाएँ तो धीमी चलाएं। साथ ही साथ आपको संबंधों में मिठास बने रहने का प्रयास करना है। आपके जीवनसाथी द्वारा आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घर के प्रति आप सजग रहेंगे।
तुला राशि
भाग्य आपका साथ दे रहा है, साथ ही साथ धार्मिक चीज़ों के प्रति आप जागरूक रहेंगे और आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। लेकिन जीवन साथी के साथ छोटी तकरार संभावित है। साथ ही साथ कोई बात को लेकर क्रोध में आकर आप अपने संबंधों को न ख़राब करें। विद्यार्थियों को इस समय प्रयास ज़्यादा करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना पड़ेगा। कोई पुराना कर्ज़ा चल रहा है तो ख़त्म होने की कगार पर पहुंचेगा। आप में से कई लोगों को गुप्त शत्रुओं के प्रति सावधान रहना ज़रूरी है।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति आपको फ़िलहाल सजग रहना ज़रूरी है। हो सकता है कोई छोटी चीज़ बहुत बड़े रूप में परिवर्तित हो जाए। आपको बेझिझक अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यदि आपको स्वास्थ्य में दिक्कतें आ रहे हैं तो धन लाभ के आसार बहुत तेज़ है। वह ज़बरदस्त धन लाभ होगा लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ अनबन हो सकती है। आप अपने आपको थोड़ा सा दुविधा में महसूस करेंगे। किसी निर्णय तक जाने के लिए आपको समय लगेगा।
धनु राशि
घर परिवार स्वास्थ्य के प्रति आपका मन लगा रहेगा। संबंधों के प्रति आप बहुत समर्पित रहेंगे। अपने जीवन साथी का भरपूर ध्यान रखेंगे , लेकिन हो सकता है कि आपकी बातों को स्पष्ट ना समझा जाए। इस समय पर आपको स्टॉक मार्केट में निवेश से सावधान रहना बेहद आवश्यक है। घर परिवार में ख़ासकर सन्तान द्वारा आप को चिंता हो सकती है। कंधे पर चोट लगने की संभाना है। भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकता है।
मकर राशि
ये समय इंगित करता है कि आप को अपनी वाणी पर भरपूर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। हो सकता है कि आप बहुत महत्वपूर्ण संबंधों को कोई एक ऐसी करारी बात बोलकर ख़त्म कर सकते हैं जो कि जीवन भर के लिए आपके लिए कष्टदायक हो सकता है। मानसिक दुविधा सता सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ करने के लिए थोड़ा सा प्रयास और करना पड़ेगा। छोटी बातों को लेकर चिंता हो सकती है। इस समय पर जलीय स्थानों से दूर रहना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
कुंभ राशि
छोटी छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने में समय लगेगा। मानसिक दुविधा सता सकती है। घर परिवार के प्रति आप समर्पित रहेंगे लेकिन माता के स्वास्थ्य का आपको भरपूर ध्यान रखना है। पीठ में तक़लीफ होने की संभावना नज़र आ रही है। प्यार की भाषा में अगर बोला जाए तो इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध तो अच्छे बनेंगे ही लेकिन हो सकता है कि कोई ग़लत फहमी आपके बीच में तकरार पैदा करें। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध थोड़े से बिगड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। धन के आधार पर अगर देखा जाए तो ध्यान आपका ठीक रहेगा। धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो वो दूर होती हुई नज़र आ रही है।
मीन राशि
मानसिक तनाव आप को घेर कर रख सकता है। इसी बात को लेकर आपको चिंता आज के दिन परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। घर परिवार के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी द्वारा आपको सुख प्राप्त होगा। धर्म कर्म आस्था से आप जुड़े रहेंगे। आज का दिन आपका बहुत ही ख़ूबसूरत जाएगा।



Next Story