धर्म-अध्यात्म

जानिए महिलाओं का ये अंग फड़कना है शुभ

Teja
30 Jan 2022 8:33 AM GMT
जानिए महिलाओं का ये अंग फड़कना है शुभ
x
शगुन शास्त्र में अंगों के फड़कने के शगुन और अपशगुन के बारे में बताया गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शगुन शास्त्र में अंगों के फड़कने के शगुन और अपशगुन के बारे में बताया गया है. अंगों का फड़कना भविष्य की घटनाओं का संकेत देते हैं. कुछ अंगों का फड़कना शुभ संकेत देते हैं, जबकि कुछ अंगों का फड़कना अपशगुन माना जाता है. शगुन शास्त्र के मुताबिक आंखों का फड़कना भी शगुन और अपशगुन का संकेत देता है. आइए जानते हैं इस बारे में.

दाईं आंख का फड़कना

शगुन शास्त्र के मुताबिक पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ है. ये इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है. इसके अलावा यह धन लाभ का भी संकेत हो सकता है या ये भी संभव है कि आकस्मिक रूप से धन लाभ हो जाए. वहीं अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है तो इसे अपशगुन माना जाता है. ऐसे में कुछ अशुभ हो सकता है.
बाईं आंख का फड़कना
महिलाओं की बाईं आंख या पलकें बार-बार फड़कना शुभ शगुन है. यह इस बात का संकेत देता है कि किसी प्रकार का लाभ होने वाला है. वहीं अगर पुरुषों की बाईं आंख फड़के तो इसे अपशगुन माना जाता है. यह इस बात की ओर इशारा करता है कि भविष्य में कुछ बुरा होने वाला है. इसके अलावा यह भी हो सकता है कि किसी से दुश्मनी बढ़ जाए.
और किन अंगों का फड़काना है शुभ
अगर किसी व्यक्ति के दोनों गाल फड़कते हैं तो इसे शुभ माना जाता है. ये इस बात का संकेत देता है कि आर्थिक उन्नति होने वाली है. मस्तक के पड़कने का अर्थ है कि गुप्त धन लाभ होने वाला है. साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है. इसके अलावा होंठ का दाहिना भाग फड़कना सुस्वादु भोजन मिलने का संकेत माना जाता है.


Next Story