धर्म-अध्यात्म

जानिए हथेली पर बनें ये च‍िह्न देते हैं धन लाभ का संकेत

Tara Tandi
15 July 2022 12:49 PM GMT
जानिए हथेली पर बनें ये च‍िह्न देते हैं धन लाभ का संकेत
x
जीवन में हर इंसान चाहता है कि वह धनवान बने। साथ ही जीवन के सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करें। जिसके लिए वह दिन- रात मेहनत भी करता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जीवन में हर इंसान चाहता है कि वह धनवान बने। साथ ही जीवन के सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करें। जिसके लिए वह दिन- रात मेहनत भी करता है। आपको बता दें व्यक्ति के हाथ में ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं, जो अनानक से धनलाभ का संकेत देती हैं। यह रेखाएं कुछ समय के लिए ही बनती हैं और फिर गायब हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन रेखाओं और चिह्नों के बारे में…

भाग्य रेखा पहुंचे शनि पर्वत पर:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों की हथेली में भाग्‍य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत तक बिना कटे पहुंचे तो ऐसे लोगों को आकस्मिक धनलाभ होता है। साथ ही इन्हें व्यापार में खूब मुनाफा होता है। ये लोग खूब नाम और शौहरत भी कमाते हैं।
शेयर और सट्टा से होता है धनलाभ:
अगर क‍िसी जातक की हथेली में चक्र जैसा कोई चिह्न द‍िखे तो यह बेहद शुभ संकेत मान जाता है। यह दर्शाता है क‍ि जातक को अचानक अध‍िक मात्रा में धन लाभ हो सकता है। ऐसे लोगों को सट्टा और शेयर बाजार से भी अच्छा धनलाभ होता है।
किस्मत के होते हैं धनी:
हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार क‍िसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र और शन‍ि पर्वत अध‍िक उभार ल‍िए हो तो ऐसे जातक किस्मत के धनी होते हैं। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलता रहता है। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति अचानक से मजबूत होती है। ये लोग पैसा खर्च करने में आगे रहते हैं।
बनते हैं बड़े कारोबारी:
किसी व्‍यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ वह व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही ऐसे लोगों को लाइफ में काफी अच्छी सफलता हासिल होती है। ये लोग करोड़ों में डील करते हैं। ये लोग टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। ये कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्‍क रेखा और भाग्‍य रेखा से मिलकर M का चिह्न बने तो ऐसा व्यक्ति 35 से 55 साल की आयु में धनवान होता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति राजातों की तरह जीवन जीता है। ऐसे लोग जिंदगी भर ऐशोआराम से रहते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।
Next Story