धर्म-अध्यात्म

जानिए भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं ये 4 राशियां

Tara Tandi
16 Aug 2022 10:19 AM GMT
जानिए भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं ये 4 राशियां
x
ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके भविष्य और स्वभाव का आकंलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेषकृपा रहती है। भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार हैं। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

वृषभ राशि- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को वृषभ राशि अतिप्रिय है। श्रीकृष्ण की कृपा से इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता हासिल होती है। इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का सुमरिन करते रहना चाहिए।
कर्क राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों पर भगवान श्रीकृष्ण मेहरबान रहते हैं। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता हासिल होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों पर भगवान कृष्ण की कृपा होती है उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक मेहनती स्वभाव के माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होता है। सिंह राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी का ध्यान करते रहना चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रहती है। श्रीकृष्ण की कृपा से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। तुला राशि के जातकों को सदैव भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते रहना चाहिए।
Next Story