धर्म-अध्यात्म

जानिए 17 अप्रैल को इन 2 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

Tara Tandi
11 April 2022 7:00 AM GMT
जानिए 17 अप्रैल को इन 2 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
x

जानिए 17 अप्रैल को इन 2 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। अप्रैल का दूसरा सप्ताह 11-17 अप्रैल तक रहेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। अप्रैल का दूसरा सप्ताह 11-17 अप्रैल तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नया सप्ताह कई राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। ज्योतिर्विद के मुताबिक, इस सप्ताह वृषभ व कन्या समेत कई राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ होगा। जानें इस ये सप्ताह किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ-

मेष- इस सप्ताह व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। पुराने रोग उभर सकते हैं।
वृषभ- इस सप्ताह आप सामाजिक गतिविधियों से जुडे़ंगे। निजीजीवन में धैर्य रखने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी।
मिथुन- इस सप्ताह आपको कई क्षेत्रों से शुभ परिणाम मिलेंगे। इस समय करियर में आपको सुखद अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं।
कर्क- इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे।
सिंह- योग्यता प्रदर्शन में आप इस सप्ताह आगे रहेंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी। निजी मामलों में सक्रियता आएगी। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें।
कन्या- इस समय आपकी आर्थिक उपलब्धियों में तेजी आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अच्छा समाचार मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
तुला- इस सप्ताह आपके कार्य समय पर समाप्त नहीं होंगे। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं, जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। करियर में कई अवसर प्राप्त होंगे। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। साहस व पराक्रम आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा। लाभ उम्मीद से ज्यादा होगा। इस समय आपकी वित्तीय समझ बढ़ेगी। यात्रा संभव है।
धनु- धनु राशि वालों को इस सप्ताह अपने बड़ों की सलाह लेना जरूरी है। शुरुआत मध्यम रहने वाली है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे।
मकर- इस सप्ताह जरूरी कार्यों में तेजी आएगी। भावनाओं पर अंकुश रखेंगे। इस समय आप अपनी इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुंभ- इस सप्ताह आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। आप अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। विपक्ष से सतर्क रहेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन- मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आप अच्छा करेंगे।
Next Story