- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए इस राशि वालों का...

x
शनि अब 30 साल बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं। अगर शनि की चाल की बात करें तो शनि ढ़ाई साल में राशि बदलते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनि अब 30 साल बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं। अगर शनि की चाल की बात करें तो शनि ढ़ाई साल में राशि बदलते हैं। पिछले ढ़ाई साल से शनि एक ही राशि में थे। अब अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में जा रहे हैं। ऐसा 30 साल के बाद हो रहा है कि शनि अपनी ही कुंभ राशि में आ रहे हैं। शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर आप अच्छा कर्म करेंगे, तो शनि अच्छा फल देंगे। शनि हमेशा बुरा ही नहीं करते, शनि रंक को राजा भी बना सकते हैं। इस बार इनका राशि परिवर्तन भी इन राशि वालों का किस्मत का ताला खुलने वाला है।
मेष राशि वालों के लिए शनि खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। शनि आपके आय और लाभ की जगह बैठा है, इसलिए आपकी राशि वालों के लिए यह धन-लाभ के भरपूर अवसर लाएगा। जो लोग इस समय करियर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सबसे बढ़िया समय है। इस राशि के लोगों को जहां बिजनेस में लाभ तो समाज में सम्मान भी मिलेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी, प्रमोशन और अच्छा इंक्रीमेंट ये तीनों मौके मिल सकते हैं। इसलिए इस मौके को हाथ से न जानें दें। इस समय बिजनेस के लिए खास मौका है, आपको इस समय कोई बिजनेस भी डाल सकते हैं।
धनु राशि: इस राशि के लोगों की शनि किस्मत खोलने वाले हैं। शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ आपकी कोई लंबी बीमारी भी आपका पीछा छोड़ सकती है। आपने काफी दुख सह लिया अब आपके खुशी भरे दिन आए हैं।

Teja
Next Story