धर्म-अध्यात्म

जानिए कार्तिक मास का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है..

Bhumika Sahu
21 Oct 2021 4:34 AM GMT
जानिए कार्तिक मास का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है..
x
हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास को मंगलकारी और श्रेष्ठकारी माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास को मंगलकारी और श्रेष्ठकारी माना जाता है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए कार्तिक मास का पहला सप्ताह में किन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है..

वृष राशि
मानसिक शांति रहेगी।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्म संयत रहें।
माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
संतान सुख में वृद्धि होगी।
उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
शैक्षिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा।
नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।
स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धार्मिक स्थान पर सत्संग आदि कार्यक्रम में जा सकते हैं।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।
माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।
कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है।
आय में वृद्धि होगी।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे।
कुंभ राशि
माता का सांनिध्य व सहयोग मिलेगा।
प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे।
वाहन सुख में वृद्धि होगी।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
आय में वृद्धि होगी।


Next Story