धर्म-अध्यात्म

जानिए इस राशि वालो को नौकरी-बिजनेस में मिलेगा शुभ समाचार

Teja
8 March 2022 9:43 AM GMT
जानिए इस राशि वालो को नौकरी-बिजनेस में मिलेगा शुभ समाचार
x
आज दिनांक 8 मार्च 2022 और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 8 मार्च 2022 और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सक्रिय सहभाग कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। कार्य व्यवसाय में आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। काम को बढ़ाने की दृष्टि से आज आप किसी नई मशीन या वस्तु की खरीद कर सकते हैं। प्रे में दिन ठीक रहेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि
जीवनसाथी की बातों से आज आपका मन परेशान रह सकता है। आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर के काफी भावुक रह सकते हैं। आर्थिक मोर्चों पर आज आप सफल रहने वाले हैं। किसी भी तरह के मनोविकार से बचने के लिए आज आप ध्यान और प्रणायाम का सहारा लें सकते है। आज सेहत आपकी अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद
मिथुन राशि
आज नौकरी में आप अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ बहुत अच्छा संबंध रखेंगे। व्यवसाय में भी तरक्की करने के योग दिखाई दे रहे हैं, विशेषकर के पेपर किताबे छापाखाना का काम करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होने के संकेत दिखायी दे रहे है। पैतृक संपत्ति में भी धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-आसमानी
कर्क राशि
आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाली है।मोटापा और वजन बढ़ने की वजह से आज आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। खान-पान में संयम रखें। आलस्य के कारण आज आप पढ़ाई के मौकों से चूक सकते हैं, जिसका नुकसान भविष्य में उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
सिंह राशि
आज आपके सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। यश प्रतिष्ठा की वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार के काम में दौड़-धूप अधिक रहने वाली है। प्रेम में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
कन्या राशि
श्रम संघर्ष से सफलता मिलेगी। धैर्य साहस पराक्रम के कारण आज आप अपने रोजी रोजगार व्यापार में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। आर्थिक उन्नति प्राप्त करेंगे, लाभ निरंतर बना रहेगा। आज आपके शत्रु का पराभव होगा। बीमार लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रोग मुक्ति के संकेत हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
तुला राशि
रिश्तेदारों से आपके अच्छे संबंध बने रहने के कारण आपको उनका सहयोग मिल सकता है। शरीर में आलस और थकान की अधिकता होने के कारण आज आप काम देर से शुरू कर सकते हैं। आज आपके मन में पढ़ाई के प्रति निष्ठा जागृत हो सकती है और उसे पूरा करने का प्रयास भी करेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-क्रीम
वृश्चिक राशि
बेरोजगारी का दंश झेल रहे नवजवानों को आज रोजगार का अवसर मिल सकता है। आज अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन निर्वाह करने में आप बहुत अच्छी तरह सफल रहेंगे। आपको मान सम्मान प्रतिष्ठा भी मिलने वाली है। दुर्व्यसनों और नशे की आदत से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-चाकलेटी
धनु राशि
आज आपके काम में सुधार होगा आमदनी और खर्च की स्थिति समान रहने वाली है। अपने बच्चों को लेकर के कुछ मन में संशय की स्थिति रह सकती है। आज आप माता पिता की सेवा कर सकते हैं उनके स्वास्थ्य का विशेष चिंता और व्यवस्था कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पूंजी में स्थिर रहने के संकेत हैं।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
मकर राशि
आर्थिक होने के संकेत हैं। आपके प्रयासों में आंशिक सफलता दिखाई दे रही है। वाहन या गृह ऋण प्राप्त होने का योग आज आपके गोचर कुंडली में बना हुआ है। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। आज शाम के समय आप अपने इष्ट देव की आराधना पूजा कर सकते हैं। भाई बहनों के बीच में आपसी सामंजस्य सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
कुंभ राशि
आज अध्ययन अध्यापन और प्रबंधन के काम में लाभ मिलने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करने वालों को पदोन्नति और स्थानांतरण का योग बन रहा है। माता-पिता के सुख से आजा परिपूर्ण रहने वाले हैं। राजनीति के क्षेत्र में लगे लोगों को सफलता मिलने की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-बादामी
मीन राशि
कई समस्या होने के बावजूद आज आप अपने काम को सही ढंग से कर पाएंगे। नौकरी में कुछ कठिनाई दिखाई दे रही है लेकिन शाम होने तक वह दूर हो जाएगी। यात्रा से बचने की आवश्यकता है क्योंकि हानि की संकेत बन रहे हैं। परिवार के लोग आपका साथ और सहयोग देंगे। संतान सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला


Next Story