- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए इन तारीखों में...
धर्म-अध्यात्म
जानिए इन तारीखों में जन्मे लोगों को जल्द मिलेगी शुभ समाचार
Teja
4 April 2022 10:58 AM GMT
x
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 4 अप्रैल का दिन...
मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्यों में प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
साप्ताहिक अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोग कल से करेंगे नई शुरुआत, 10 अप्रैल तक रहेंगे दुख- दर्द से दूर
इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ रहेगा 3 अप्रैल का दिन
मूलांक 2- आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
साप्ताहिक राशिफल : 4 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, आने वाले 7 दिन वरदान के समान
मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। धैर्य बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। तनाव हावी हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।
मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
कल चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन बन रहे ये दो शुभ योग, जानें मां कूष्मांडा के पूजन का मुहूर्त व सबकुछ
मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। सतर्कता बनाए रखें। आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। शारीरिक थकान आपको परेशान कर सकती है। आलस्य की अधिकता रहेगी।
30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से बन रहा ये दुर्लभ योग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार
मूलांक 9- मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा। इस सप्ताह शांति और धैर्य रखने की जरूरत है। हालांकि कोई पुरान रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। बाद में धन कमाने की सोचें। किसी भी काम के अच्छे बुरे पहलु को परखे बिना कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।
Next Story