- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- गुरु गोचर इस राशि...
धर्म-अध्यात्म
गुरु गोचर इस राशि वालों के लिए लेकर आएगा खुशियां, जल्द मिलेगी तरक्की
Teja
15 April 2022 8:04 AM GMT

x
अप्रैल को राहु-केतु ने राशि परिवर्तन किया। इसके अगले दिन यानी 13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अप्रैल को राहु-केतु ने राशि परिवर्तन किया। इसके अगले दिन यानी 13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। करीब 28 घंटे के बाद तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जानिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
गुरु गोचर 2022 अप्रैल-
पं. श्रीराम द्विवेदी के अनुसार, 13 अप्रैल 2022, बुधवार को दोपहर 4 बजकर 57 मिनट पर गुरु राशि परिवर्तन हो चुका है। इस दिन गुरु ने मीन राशि में प्रवेश किया है। गुरु राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि वालों पर प्रभाव डालेगा, हालांकि दो राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें इन राशियों के बारे में-
हनुमान जन्मोत्सव पर भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ट हो सकते हैं बजरंगबली
धनु राशि- गुरु गोचर धनु राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां और परेशानियां लेकर आ सकता है। हालांकि इसके बावजूद भी यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। गुरु का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में हुआ है। जिस कारण आपके भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। मीडिया, लेखन व वकालत आदि कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। भवन व वाहन खरीदने का योग बन सकता है।
मीन राशि- गुरु का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। इसलिए गुरु गोचर का प्रभाव सबसे ज्यादा आपकी राशि पर ही पड़ेगा। इस दौरान आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्ज से राहत मिल सकती है। अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
मेष राशि में सूर्यदेव का प्रवेश, आने वाले 31 दिन इन राशियों के लिए शानदार, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल
गुरु का महत्व-
ज्योतिष के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति की कृपा से जीवन में सुख, सौभाग्य, मान-सम्मान और पद आदि की प्राप्ति होती है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होने पर जातक को जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

Teja
Next Story