धर्म-अध्यात्म

जानिए इन चार कामों को करने के बाद अवश्य करें स्नान

Tara Tandi
22 July 2022 8:50 AM GMT
जानिए इन चार कामों को करने के बाद अवश्य करें स्नान
x
आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के मर्मज्ञ ज्ञाता थे। उन्होंने समाज को सुधारने के साथ व्यक्ति को सफलता की सीढ़ियां चढ़ाने के लिए कई नियम बताए हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के मर्मज्ञ ज्ञाता थे। उन्होंने समाज को सुधारने के साथ व्यक्ति को सफलता की सीढ़ियां चढ़ाने के लिए कई नियम बताए हैं जो आज भी प्रासंगिक है। अगर व्यक्ति इन नीतियों के सार को सही ढंग से समझकर जीवन में उतार लें तो व्यक्ति को कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आचार्य चाणक्य ने चार ऐसे कार्यों के बारे में बताया है, जिन्हें करने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार इन चार कामों को करने के बाद स्नान न करने वाला चांडाल के सामान होता है।

इन चार कामों को करने के बाद अवश्य करें स्नान
श्लोक
तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि।
तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्।
श्लोक का अर्थ है कि महिला या पुरुष को उस समय स्नान जरूर करना चाहिए। जब उसनें शरीर में तेल लगाया है, दाह संस्कार से वापस आए हो, बाल काटवाने के बाद या फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद। अगर इन कामों को करने के बाद व्यक्ति स्नान नहीं करता है, तो चांडाल के समान होता है।
तेल से मालिश करने के बाद जरूर करें स्नान
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से कहा कि व्यक्ति जब पूरे शरीर में तेल लगाता है, तो उसके बाद स्नान जरूर करना चाहिए। क्योंकि तेल से मालिश करने के बाद शरीर से गंदगी अधिक निकलती है। ऐसे में अगर बिना स्नान किए ही वस्त्र धारण कर लिया तो पूरी गंदगी फिर से शरीर के अंदर चली जाएगी।
दाह संस्कार से आने का बाद
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी के दाह संस्कार से घर वापस आने के बाद अवश्य की स्नान करना चाहिए। इसके दो बड़े कारण है। पहला है कि स्नान करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा शरीर से दूर चली जाती है। वहीं दूसरा कारण है कि श्मशान घाट में विभिन्न तरह के शरीर का दाह संस्कार किया जाता है जिसमें से कई लोगों को गंभीर बीमारियां भी होती है। ऐसे में उसके शरीर से निकलने वाले बैक्टीरियां पूरे वातावरण में फैल जाते हैं जो आपके शरीर में चिपककर घर भी पहुंच सकते हैं। इसलिए स्नान जरूर करना चाहिए।
शारीरिक संबंध बनाने के बाद
आचार्य चाणक्य के अनुसार, शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी महिला और पुरुष को स्नान जरूर करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वह अपवित्र हो जाता है।
बाल कटवाने के बाद जरूर करें स्नान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को बाल कटाने के बाद भी स्नान करना चाहिए। क्योंकि बाल कटवाते समय छोटे-छोटे कण शरीर में घुस जाते हैं जो व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं इसलिए बाल कटवाने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
Next Story