धर्म-अध्यात्म

जानिए समुद्रशास्त्र के अनुसार, ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास

Tara Tandi
17 Jun 2022 4:56 AM GMT
जानिए समुद्रशास्त्र के अनुसार, ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास
x

 

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के हाथ-पैर, मुंह और संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के हाथ-पैर, मुंह और संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है। साथ ही व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी विस्तार से बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अन्य अंग किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं, ठीक उसी प्रकार हाथ की उंगलियां भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की उंगलियों के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती हैं। हर इंसान के हाथ और पैर की उंगलियों की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। आज हम लड़कियों की उंगलियों के बारे में बात करेंगे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों की अंगुलियों की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। चलिए जानते हैं

छोटी अंगुलियों वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों की अंगुलियां छोटी होती है, वे बहुत ही खर्चीले स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियों को शॉपिंग और लग्जरी आइटम खरीदने का शौक होता है। लेकिन इन्हें रिश्तों को निभाना अच्छे से आता है। सुख-दुख में ये हमेशा दूसरों के साथ खड़ी रहती हैं। ये खुले विचारों वाली होती हैं, इसलिए कभी-कभी इसके विचार दूसरों के साथ मेल नहीं खा पाते।
जिन लड़कियों के हाथ की उंगली के आगे का हिस्सा पतला हो और बाकी के सारे पोर एक समान हों, तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है। ऐसी लड़कियां बहुत केयरिंग होती हैं। घर-परिवार के लोगों का खास ख्याल रखती हैं। इस तरह की उंगली वाली लड़कियां पति और ससुराल दोनों के लिए भाग्यशाली होती हैं।
साथ ही जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं, वो बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हर स्थिति में पति के साथ खड़ी रहती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये बिजनेस माइंडेड होती हैं और बिजनेस में पति को सहयोग करती हैं।
इसके अलावा जिन लड़कियों की उंगलियां छोटी और पतली होती हैं, वे काफी कंजूस होती हैं। ये पैसे खर्च करने के मामले में हमेशा पीछे रहती हैं। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। इसी वजह से इनका कोई खास दोस्त भी नहीं होता है।
Next Story