धर्म-अध्यात्म

जानिए झाड़ू को लेकर वास्तु के कुछ नियम

Ritisha Jaiswal
16 May 2022 4:13 PM GMT
जानिए झाड़ू को लेकर वास्तु के कुछ नियम
x
वास्तु टिप्स में झाड़ू को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है

वास्तु टिप्स में झाड़ू को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मीजी का वरदान मिला हुआ है। हमारे घरों में झाड़ू का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए आपको झाड़ू को लेकर कुछ बातें जाननी जरूरी हैं। अगर इन बातों को मानेंगे तो घर में तरक्की और बरकत होगी।

आइए जानते हैं झाड़ू को लेकर वास्तु के कुछ नियम
अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा है ,तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि किसी की मृत्यु के बाद जब अर्थी उठाई जाती है तो घर में तुरंत झाड़ू पोछा किया जाता है, इसलिए जीते जी किसी के जाने पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।
झाड़ू को घर में छिपाकर रखना चाहिए, किसी बाहर वाले व्यक्ति को आपके घर का झाड़ू नजर नहीं आना चाहिए।
झाड़ू को पैर से नहीं छुआ जाता है और झाड़ू को हमेशा लिटाकर घर में रखना चाहिए, कभी भी खड़ा झाड़ू घर में नहीं रखते हैं। क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है अगर गलती से कभी झाड़ू में पैर लग भी जाए तो हाथ जोड़कर प्रणाम कर लेना चाहिए।
टूटी हुई और ज्यादा पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे घर की बरकत नहीं होती है।
नए झाड़ू का इस्तेमाल शनिवार से शुरू करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार और छत पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
झाड़ू को कभी भी घर के किचन में नहीं रखना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है।
घर के बेडरूम में झाड़ू नहीं होना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच अनबन होती है।
कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए घर में दरिद्रता आती है ,झाड़ू को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच में झगड़े होने की पूरी संभावना रहती है ।
झाड़ू से कभी भी जानवर को या किसी व्यक्ति को नहीं मारना चाहिए।
नए घर शिफ्ट हो रहे हैं तो नया झाड़ू खरीदें पुराने घर का झाड़ू वहां न लेकर जाएं।
झाड़ू को कभी भी गीली नहीं रखनी चाहिए।
झाड़ू से कभी झूठा नहीं साफ करना चाहिए, अमावस्या या फिर शनिवार को पुरानी झाड़ू फेंकनी चाहिए।
गुरुवार या शुक्रवार को कभी झाड़ू नहीं फेकनी चाहिए, वरना लक्ष्मी जी भी चली जाती हैं।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story