धर्म-अध्यात्म

जानिए इन दो राशियों पर चल रही शनि ढैय्या

Tara Tandi
4 Aug 2022 5:56 AM GMT
जानिए इन दो राशियों पर चल रही शनि ढैय्या
x
ग्रहों के सेनापति शनिदेव 12 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रहों के सेनापति शनिदेव 12 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि 17 जनवरी 2023 तक इस राशि में रहेंगे। शनि वर्तमान में वक्री अवस्था में हैं। ग्रहों के न्यायाधीश शनि के मकर राशि में होने से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती व कुछ राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। जानें किन राशि वालों पर जनवरी 2023 तक चलेगी शनि ढैय्या-

इन दो राशियों पर चल रही शनि ढैय्या-
शनिदेव मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनिदेव के मकर राशि में आने से मकर, धनु व कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है।
शनि ढैय्या का प्रभाव-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि ढैय्या व शनि साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों को शारीरिक, आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि ढैय्या के दौरान शनि उपायों से अशुभ प्रभाव कम होता है।
शनि करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश-
मकर राशि के बाद शनि फिर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही धनु राशि वालों से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी। इसके बाद मकर, कुंभ व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। जबकि मिथुन व तुला राशि वालों से शनि ढैय्या का प्रभाव हटेगा और कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर ढैय्या शुरू होगी।
Next Story