धर्म-अध्यात्म

जानिए किन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति रहेंगे मेहरबान

Tara Tandi
20 July 2022 7:13 AM GMT
जानिए किन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति रहेंगे मेहरबान
x
ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की उच्च स्थिति जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। बीते 12 अप्रैल को गुरु ग्रह ने अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश किया था। इस राशि में वे 22 अप्रैल 2023 तक विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु ग्रह के राशि बदलने से कुछ राशि वालों पर उनकी कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मेष- मेष राशि वालों के लिए गुरु ग्रह की स्थिति में बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपके पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। धन संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के जीवन में गुरु ग्रह की कृपा से जीवन में खुशियों की सौगात आ सकती है। इस दौरान आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
कन्या- कन्या राशि वालों को इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकता है। सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है। कामकाज में बढ़ोतरी के आसार हैं। हर ओर आपकी प्रशंसा हो सकती है।
Next Story