- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानें देव दीपावली के...

देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन शिव की नगरी काशी में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता धरती पर दीपावली मनाने आते हैं। घाटों के शहर बनारस इस दिन दीपक की रोशनी से जगमगा उठता है। कहा जाता है कि दीयों की रोशनी से देवता धरती की ओर आकर्षित होते हैं। देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है।
इस दिन प्रातः काल उठकर गंगा में स्नान करना चाहिए। जिसके बाद सूर्य को जल अर्पित करें। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। भक्तगण दूर- दूर से गंगा स्नान करने और काशी की देव दीपावली देखने के लिए आते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन प्रदोष काल में गंगा में दीपदान करने से व्यक्ति को शत्रुओं का भय नहीं रहता। ऐसा करने से जीवन मे सुख- समृद्धि और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। देव दीपावली के दिन सभी देवताओं और अपने इष्ट देव को याद कर दीए पर कुमकुम, हल्दी और पुष्प अर्पित करें। प्रदोष काल में 11, 21, 51 या 101 आटे के दिए बनाकर नदी में दीपदान करें।