धर्म-अध्यात्म

जानिये किस तरह होलिका दहन की राख से आप जिंदगी की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं उपाय

Admin4
27 March 2021 10:52 AM GMT
जानिये किस तरह होलिका दहन की राख से आप जिंदगी की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं उपाय
x
पूरे देश में होली का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूरे देश में होली का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे से अपना बैर और दुश्मनी भुलाकर गले मिलते हैं। एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन यानी धुलण्डी पर लोग रंगों से खेलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन को लेकर कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपको जिंदगी की सभी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

होलिका दहन की राख को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। यह उपाय करने से आपके बड़े से बड़े संकटों को टाला जा सकता है। जानिये किस तरह होलिका दहन की राख से आप उपाय कर सकते हैं।
कुंडली में ग्रह दोष: अगर आपकी जिंदगी में लगातार परेशानियां आ रही हैं। या फिर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है, तो इसके लिए होलिका दहन की राख को ठंडा होने के बाद घर ले आएं। इस राख को पानी में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। महादेव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
कर्ज से मुक्ति का उपाय: लाख कोशिशों के बाद भी अगर आप कर्ज से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं, तो इसके लिए होलिका दहन की रात भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का ध्यान करें। भगवान नरसिंह की पूजा करके, उनके स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
नौकरी में परेशानी का उपाय: अगर आपकी नौकरी में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आ रही है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल को सात बार घड़ी की दिशा में घुमाएं। इसके बाद अपने इष्ट देव को याद करके होलिका दहन की अग्नि में नारियल को डाल दें और भगवान विष्णु से प्रार्थना करें।
अगर आपके घर में लंबे समय से कोई बीमार है, तो इसके लिए होलिका दहन की राख को बीमार व्यक्ति के शरीर पर छिड़क दें। यह उपाय फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर घर में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं। तो इससे छुटकारा पाने के लिए होली की राख को घर लाकर उसमें राई और साबुत नमक मिला लें। फिर इस राख को घर में एक जगह साफ जगह पर रख दें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी।



Next Story