धर्म-अध्यात्म

जानें कैसा रहेगी सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

Shiddhant Shriwas
27 Sep 2021 1:53 AM GMT
जानें कैसा रहेगी सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 सितंबर को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेशंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेशंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 27 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते है।
वृष राशि
धैर्यशीलता भरपूर तो रहेगी, परन्तु फिर भी अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। यात्रा पर जाना हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। आय में व्‍यवधान तथा खर्चों की अधिकता रहेगी। तनाव से दूर रहें।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।
सिंह राशि
बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात कारण से परेशान भी हो सकते हैं। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों के सहयेाग से तरक्की के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। आवेश में निर्णय ना लें।
तुला राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धैर्य से काम करें।
वृश्चिक राशि
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। आत्‍मसंयत रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
धनु राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति भी सम्भव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेंगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्‍यर्थ के विवाद से बचने का प्रयास करें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
कुंभ राशि
मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव से चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मीन राशि
मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।


Next Story