धर्म-अध्यात्म

जानिए सूर्य और बुध के एक ही राशि में रहने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

Tara Tandi
17 July 2022 5:02 AM GMT
जानिए सूर्य और बुध के एक ही राशि में रहने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
x
ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद शुभ माना जाता है। 17 जुलाई को सूर्य और बुध कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद शुभ माना जाता है। 17 जुलाई को सूर्य और बुध कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में सूर्य और बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और बुध के कर्क राशि में विराजमान होने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सूर्य और बुध के एक ही राशि में रहने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय वाहन न चलाएं। अगर जरूरी हो तो विशेष सावधानी बरतें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धन- लाभ हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।
वृष राशि
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
मिथुन राशि
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
कर्क राशि
वाद- विवाद से दूर रहें।
क्रोध न करें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सेहत का विशेष ध्यान रखें।
दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
तुला राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
निवेश करने के लिए समय शुभ है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धन- खर्च बढ़ सकता है।
प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विवाह के योग बन रहे हैं।
वाद- विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक राशि
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
मकर राशि
इस समय लेन-देन न करें।
निवेश के लिए समय शुभ नहीं है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें।
इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए सावन माह में रोजाना कर लें ये खास उपा
कुंभ राशि
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस समय धैर्य से काम लें।
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Next Story