धर्म-अध्यात्म

अंकज्योतिष की गणना से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Tara Tandi
22 July 2022 7:29 AM GMT
अंकज्योतिष की गणना से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
x
22 जुलाई आज शुक्रवार का दिन है और दिन के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। जबकि अंकों के योग से आज का दिन राहु के प्रभाव में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 22 जुलाई आज शुक्रवार का दिन है और दिन के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। जबकि अंकों के योग से आज का दिन राहु के प्रभाव में हैं। राहु शुक्र का शिष्य होने से आज के दिन शुक्र सभी मूलाकों पर प्रभावी रहेंगे ऐसे में आज कई लोगों में कुछ नया कर गुजरने की चाहत रहेगी। कुछ लोग विचारों के कोने में खोए भी रहेंगे। शौक और मनोरंजन पर भी कई लोगों के खर्चे होंगे। आइए अंकज्योतिष की गणना से जानते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1
-1
मूलांक एक वालों की किस्‍म‍त आज साथ दे रही है। हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको अपने फैसले अपनी समझदारी और सूझबूझ से लेने चाहिए। आज अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे। पिता की सलाह से जो काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। आपको अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा और परिवार के साथ आज अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे। आप मानसिक रूप से बहुत खुश होंगे और भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक
मूलांक 2
-2
मूलांक दो वालों को आज किस्‍मत का भरपूर साथ प्राप्‍त होगा। आपका काफी समय से रुका हुआ धन भी आपको प्राप्‍त हो सकता है और दूसरी रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। आप मानसिक रूप से बहुत खुश और सुख का अनुभव करेंगे। आज आपकी अन्‍य समस्‍याओं का भी समाधान हो सकता है। आपके सभी रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आप अगर अपने किसी गुरु या ईष्ट की शरण में जाते हैं तो यह आपके व्यापार में उन्नति देगा और आपको लंबे समय तक फायदा होगा। परिवार की बात करें तो आज सब कुछ अच्‍छा रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ आज आप अच्छा और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
मूलांक 3
-3
मूलांक तीन वालों के लिए आज का समय अच्‍छा है। आज आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज आपके मन में भविष्‍य को लेकर काफी चिंता रहेगी। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आप कुछ हटकर प्‍लानिंग कर सकते हैं। समय आपके लिए अनूकूल है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप कोई पूजा, हवन कर सकते हैं। आगामी दिनों में ही आप इसका आयोजन कर सकते हैं जो आगे जाकर आपको सुखद अनुभव कराएगा।
मूलांक 4
-4
मूलांक 4 वालों के लिए दिन आज उतना अनुकूल नहीं है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप धर्म के खिलाफ, किसी गुरु या भिक्षुक के खिलाफ कोई कड़वे शब्‍द न बोलें। आपको आगे चलकर कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। अपने व्यवहार में थोड़ी शांति बनाए रखें और हर बात को आराम से सुनें। आज आपके पिताजी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है इसलिए आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आज घर की समस्याओं को लेकर विवाद हो सकता है। कुल मिलाकर घर में शांति बनाए रखें। बुजुर्गों का कुछ खास ख्याल रखना है। आज कोई नया कार्य शुरु करने से बचें।
मूलांक 5
-5
मूलांक 5 वालों का दिन आज कुछ खास नहीं है। आज आपको किसी काम में सफलता न मिलने से असंतोष हो सकता है। आप किसी भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाएंगे और मन में किसी बात को लेकर अजीब से उलझन रहेगी। शांत रहकर अपने काम पर ध्‍यान दें सही रहेगा। कार्य को करने से पूर्व अपनी बुद्धि और विवेक का इस्‍तेमाल करें। बहुत सोचसमझकर आगे बढ़ें। आज आपको अपने व्यापार और नौकरी में आगे बढ़ने के कुछ नए अवसर मिलेंगे। निर्णय लेने में कुछ असमंजस हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस मामले में आप अपने पिता की सलाह लेंगे तो यह आगे जाकर लाभ देने वाला रहेगा। परिवार में भी आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ भी आज सामान्य सा ही दिन रहेगा।
मूलांक 6
-6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका हर काम सामान्‍य रूप से पूरा होता रहेगा। शाम के वक्‍त कुछ बाधाएं आ सकती हैं। बस आज थोड़ा सा संयम से काम लें क्योंकि आपके सोचे हुए कार्य आज पूर्ण नहीं होंगे तो आपको गुस्‍सा आएगा। संतान के स्वास्थ्य को भी लेकर परेशान रहेंगे। कार्यों को लेकर भी आज भागदौड़ बढ़ेगी और आपको थकान भी अधिक लगेगी। जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श करके कोई निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी मिलकर रहेंगे तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
मूलांक 7
-7
मूलांक 7 वालों को आज भाग्‍य का साथ नहीं मिलने वाला। पारिवारिक मामलों में आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा और हर काम में आपको काफी सावधानी रखनी चाहिए। आज परिवार के सदस्य एक दूसरे के मान सम्मान को लेकर उंगली उठा सकते हैं। आज आपके अपने जीवनसाथी के साथ भी कुछ खटास भरा व्यवहार रहेगा। इसलिए आपको सलाह यह है कि आज संयम से काम लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है व्यापार में उन्नति के नए मार्ग दिखेंगे। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें ख़ासतौर से मीठे से परहेज रखें । आज आप का रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और आपको लाभ होगा। बस आप अपने क्रोध पर आज नियंत्रण रखें।
मूलांक 8
-8
मूलांक 8 वालों का दिन आज कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आज आपको हर काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आज आपका दिन समस्याओं और अड़चनों से भरा रहेगा। लेकिन फिर भी आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और दिन ढलने तक आपके सोचे समझे कार्य पूर्ण होंगे। अपने सभी कार्यों को पूरा करने के लिए आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा और आपके घर में आज किसी वजह से विवाद हो सकता है। अंत में आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन के मामले में भी आपको आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तब जाकर आपके धन पाने के योग बनेंगे। आपके लिए सलाह यह है कि आज सभ्य भाषा का प्रयोग करें शांत रहें।
मूलांक 9
-9
मूलांक 9 के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। आज आप अपने भाइयों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं या फिर उनके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का भी कार्यक्रम रख सकते हैं और आपको लाभ हो सकता है। जिससे घर में बहुत खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आप अपने बड़े भाई से सलाह लेना फायदेमंद होगा। परिवार में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप क्रोधित हो सकते हैं पर आपको सलाह यह दी जाती है कि अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से पेश आएं और सभ्य भाषा का प्रयोग करें।
Next Story