धर्म-अध्यात्म

जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां

Kajal Dubey
24 March 2022 3:23 AM GMT
जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां
x
कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 24 मार्च 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज दिन का पहला प्रहर अनुकूल रहने वाला है। माता पक्ष से सुख मिलेगा। मामा या ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। शिक्षा के कार्यक्रम की गतिविधि निर्बाध रूप से चलती रहेगी। संतान की तरफ से भी सुख मिलने वाला है । वित्तीय संसाधनों के प्रबंध में आज आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपकी राशि में ग्रह स्थिति आपके अनुकूल दिखाई दे रही है। आज आप करियर के क्षेत्र में व्यवसाय के क्षेत्र में संतोषजनक प्रदर्शन करने वाले हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहेगा। जिसके कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा यश की वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ जरूर कष्ट की अनुभूति हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
व्यवसायिक कार्यों में आज आपको असुविधा महसूस होगी। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। आज यात्राएं आप को कष्ट देने वाली हैं। संपत्ति के विवाद का समाधान हो सकता है। धन कमाने में बाधा आ सकती है। भोजन में असुविधा उत्पन्न हो सकती है। कुछ मन में अशुभ विचार भी आ सकते हैं, इससे बचने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
आज जमीन जायदाद से जुड़े हुए विवाद मुकदमे में आपको सफलता मिल सकती है। आपको अन्न धन का सुख आज पर्याप्त रहने वाला है। कोई नई मशीन या वाहन आज आप खरीद सकते हैं। जीवन साथी के साथ प्रेम और आनंद का समय बिताएंगे। आज आपको संतान सुख अच्छा रहेगा। शिक्षा के लिये प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
आज आपके नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो लोग राजनीति में उनकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आज आप अपने बुद्धि विद्या के प्रयोग से कोई नया कार्य प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उत्पन्न हो रही परेशानियां से समाप्त हो जाएंगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मैरुन
कन्या राशि (Virgo)
आप आज कुछ मनमानी कर सकते हैं, ऐसी प्रवृत्ति और विचार से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज शनि देव की कृपा से कुछ नए रोजगार व व्यापार के काम प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक समस्याओं का सामाधान करने के लिए आप परिवार के लोगों का सहयोग ले तो बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
सेहत को लेकर मामला अच्छा रहने वाला है। दिन भर में व्य़स्तता बनी रहेगी। आज आपके घर में धन आगमन होगा। आपके सुख सौभाग्य की वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ एवं उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज संतान के विकास से मन में प्रसन्नता रहेगी। कुल मिलाकर के आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आर्थिक परिश्रम एवं अपनी सूझबूझ से आज आप अपने प्रत्येक प्रयत्नों में सफल होने वाले हैं। बैंक से होम लोन मिल सकता है। आज आपकी कोई चिंता या कष्ट समाप्त हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति यथावत बनी रहेगी। आज आप अपने इष्ट की आराधना में भी समय दे सकते हैं। आजा परोपकार के कार्य करने वाले हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक है। आपके मनोबल में वृद्धि रहेगी। पढ़े लिखे लोगों के लिए आज नयी नौकरी के लिये साक्षात्कार का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आज कुल मिलाकर के दिन ठीक रहने वाले हैं। पारिवारिक जीवन जरूर कष्ट में रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
अस्त-व्यस्त जीवन से मानसिक क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी ऋण से मुक्ति मिल सकती है। भोजन और मनोरंजन के साधनों का आनंद लेंगे। आज आपकी दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने वाली है। आज आपके शिक्षा के कार्यक्रम में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- भूरा
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। सभी कार्यों को ठीक ढंग से करने के लिए सावधानी रखें, अन्यथा कामों में विघ्न खड़ा हो सकता है। कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती है जिसकी कल्पना आपको नहीं होगी। रोजी रोजगार से अल्प लाभ की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces)
आज कृषि व्यापार से लाभ दिखाई दे रहा है। आज पशुपालन के रोजगार से भी लाभ दिखाई दे रहा है। आज आप अपने किसी पुराने गलती की वजह से संकट में आ सकते हैं। आज आपको अपने ही लोग किसी बात विशेष को लेकर परेशान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला


Next Story