धर्म-अध्यात्म

जानें आज का दिन सभी 12 राशियोंके लिए कैसा रहेगा ?

Kajal Dubey
18 March 2022 1:18 AM GMT
जानें आज का दिन सभी 12 राशियोंके लिए कैसा रहेगा ?
x
आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 18 मार्च 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
सेहत में आज थकान रह सकती है और कमजोरी की समस्या रह सकती है। धन की कमी आज के दिन नहीं रहने वाली है। आज आपकी कोई चिंता या परेशानी का हल निकल सकता है। शाम के वक्त जीवनसाथी के सलाह से आज आप कोई बड़ा काम करने में कामयाब होंगे। आज आपको संतान का सुख अच्छा मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है जिसके कारण आज गृह क्लेश के होने से मन में अशांति का भाव रहेगा। आपका उत्साह भी कम हो सकता है। नौकरी में मन नहीं लगेगा। आप संतान के लिए कुछ नए कपड़े और खिलौने खरीद सकते हैं। विवाहित दंपतियों को पुत्र संतान प्राप्ति के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज रोजी रोजगार व व्यापार में उतार-चढ़ाव के करण काम की गति सामान्य रूप से रह सकती हैं। शारीरिक कमजोरी आज आपको परेशान करती रहेगी,पारिवारिक जीवन में सुख और शांति की स्थिति लगातार बनी रहेगी। आज नवीन कार्य योजनाएं आपकी सफल हो सकती हैं। शिक्षा में बाधा रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer)
आज आर्थिक लाभ के सारे दरवाजे आज आपके खुले रहेंगे। आपका काम में मन लगेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापारिक लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। बैंक से आर्थिक सहायता मिल सकती है। किसी मित्र की सहायता भी आप आज कर सकते हैं। जीवन में नयी उत्साह और उर्जा का संचार होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
सेहत संम्बन्धित समस्या का समाधान हो सकता है। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, शाम के समय घर में आनंद उत्सव के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज आप कुछ यज्ञ अनुष्ठान भी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज काम से संबंधित योजना बनाने में पिता की सलाह अवश्य लें। आज आपको शेयर बाजार में निवेश करने से बचना चाहिये अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आप प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें। शिक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी दिल लगाकर करनी चाहिये।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra)
पेट सम्बन्धित बीमारी परेशान कर सकती है, अतः आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। आर्थिक लेन देन में आज स्पष्टता रखनी चाहिये अन्यथा किसी तरह नाजायज विवाद का कारण बन सकता है। परिवार के लोगो का सहयोग रहेगा। संतान के विवाह में आ रही अड़चन आज समाप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को काम में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेटस आज एकदूसरे के साथ अच्छा सामय बिताने वाले है। आज आप अपनी भाई - बहनों की पढाई में सहायता कर सकते हैं उनको कुछ सीखा सकते है। पढाई लिखाई के काम में आज आप सफल रहने वाले है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
सेहत में आज आपको मोटापा और मधुमेह की समस्या परेशान कर सकती है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में विकास होगा। कुछ नवीन कार्ययोजना बनाकर काम को पूर्ण करने में सफल रहने वाले है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाई- बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
कला के क्षेत्र से जुडें लोगों को अपने काम में आज सफलता मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी आज किसी बात की चिंता रह सकती है। जिसके कारण आज आफिस के काम में मन नहीं लगेगा। दाम्पत्य जीवन में आज आपको तनाव वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज भाग दौड़ के कारण आपको समय कम मिल सकता है किन्तु यान रखें कि जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न करें विशेषकर जब बात निवेश के सम्बन्ध की हो। अपने आप पर भरोसा रखे स्वंय को भी समय दे तो बेहतर रहेगा। प्रेम के लिये आज रोमांचकारी दिन रहन वाला है। किसी अपने का साथ आज आपसे छूट सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
मीन राशि (Pisces)
आज आपकी आर्थिक परेशानियों दूर हो सकती है। नौकरी में भी दिन अच्छा रहने वाला है। अपने काम को प्रथामिकता दें। पुस्तकों का अध्ययन करने में दिन व्यतीत कर सकते हैं। आपको आज प्रेम के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। शिक्षा में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा


Next Story