धर्म-अध्यात्म

जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

Kajal Dubey
16 March 2022 2:25 AM GMT
जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?
x
कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 16 मार्च 2022 और दिन बुधवार (Budhlwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज के दिन आपका लाभ और हानि बराबर रहने वाला है। आज आपको राजकीय व सामाजिक समस्याओं से निजात पाने का दिन है। आज आपके अभीष्ट कार्यों में सफलता मिलने का दिन है। मन में प्रसन्नता के भाव पूरे दिन बरकरार रहेंगे। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। नौकरी में कुछ सुधार होने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपकी करियर की स्थिति बेहतर होगी। आज आपके परिवार में शांति रहेगी। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक बनाये रहने के लिए आपके प्रयास सफल रहेगें। आज व्यापार में निर्माण कार्य की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान के सुख के लिये साधनो का प्रबन्ध करेगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपका कारोबार ठीक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आज आपकी दौड़-भाग बढ़ी रहेगी। आज आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी।विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
आज संतान के कार्य के देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। मानसिक परेशानी के चलते आपका काम मन में नहीं लगेगा। आप आज किसी रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ खेलकूद में समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आप भौतिक सुख साधनो में कुछ धन व्यय कर सकते है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। आज नए वस्त्र खरीद सकते हैं। संतान के साथ मनोरंजन के साधनो का आन्नद लेगे, कुछ भोजन वस्तु का आनंद आप ले सकते हैं, आप कुछ धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ इत्यादि कर सकते हैं। विरोधी आज आप से परास्त होंगे आपको विजय प्राप्त होने वाली है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। श्रम व संघर्ष के परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं। आज घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आज स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापारिक कार्यों से आपको मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। आपकी समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
तुला राशि (Libra)
आज आपको विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन उनसे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपके मन में काफी शुभ विचार आयेगे, समाज के प्रति दीन दुखियों के प्रति आपका मन संवेदनशील रहने वाला है। जिसके लिए आप कुछ मदद भी कर सकते हैं। आज आप देव आराधना में भी समय देने वाले हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको पशु और कृषि से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। नए कार्य होने की संभावना है काम कुछ अधिक रह सकता है। जिससे कुछ देर के लिए मानसिक थकान हो उलझन हो सकती है। आज आप नौकरी में भी लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा, बच्चों की पढ़ाई लिखाई में आने वाले अवरोध आज आप समाप्त कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मर्जेन्डा
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वालों है। आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रोजगार व्यवसाय में आज आपको अच्छा अवसर मिल सकता है, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान पक्ष को लेकर के मन में चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में परिपूर्णता आज जरूर मिलने वाली है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
आज की ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। आपका मान-सम्मान देने वाली है पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाली है, तो होगी आज आप पुण्य कर्मों के प्रति अधिक लगे रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद पर आज आपका कुछ नुकसान जरूर हो सकता है। पारिवारिक जनों का आपको पूर्ण सहयोग व प्रेम प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज ऑनलाइन काम करने वालों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। विदेश से धन प्राप्त होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी वाहन या मकान की डील आज पक्की हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में लगे लोगों को आज कुछ असहज की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिल अच्छा बीतने वाला है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces)
आज आपको मानसिक शांति रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जिसके कारण आज प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक सुख अच्छा रहने वाला है। बंधु बांधव से स्नेह मिलेगा आप उनके सुख हेतु कुछ अधिक धन भी खर्च कर सकते हैं। आज आपके परिश्रम का फल आपको मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर स्थिति प्रगति दिखाई दे रही है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा


Next Story