धर्म-अध्यात्म

जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

Kajal Dubey
7 March 2022 2:59 AM GMT
जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
x
अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 7 मार्च 2022 और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

कोई आर्थिक निर्णय आप ले सकते है। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त आप करना चाह रहे हैं तो आज वह काम आपका बन सकता है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है काम का बहुत अधिक बोझ आज के ऊपर रह सकता है। सेहत में पैरों में दर्द की शिकायत और थकान रह सकती है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि (Taurus)

सरकारी कार्य में आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा किसी भी नए काम को करने से पहले सौ बार सोच लें। समझदारी से काम ले। आज व्यापारिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। व्यवसाय से संबंधित सारे काम आज समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जीवन साथी से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-क्रीम

मिथुन राशि (Gemini)

नौकरी करने वाले लोगों का आज ऑफिस में संतुलित कार्य व्यवहार रहेगा। परिवार में समाज में नौकरी पेशा लोगों को आज अपने ऑफिस में अपने विरुद्ध बन रहे नकारात्मक माहौल को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना चाहिए। प्रेमी आज आपसे नाराज हो सकता है। आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-नारंगी

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक संतुलन आज बना रहने वाला है। किसी नये काम का प्रस्ताव भी मिल सकता है। आज अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे के बच्चे से करना बच्चे से आपकी दूरी बढ़ा सकता है। लाइफ पार्टनर केवल आपकी बातों पर ध्यान न देकर बल्कि आपके द्वारा किए गए कार्यों पर भी पूरी निगरानी रखेगा।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-सफेद

सिंह राशि (Leo)

आज आप जो काम शुरू करेंगे उसे समय पर पूर्ण करेंगे। मानसिक तनाव आज आप पर अधिक रह सकता है। आज आप अपने परिवार में एक सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए सफलतादायी रहेगा। प्रेम और रोमांच से आज दूरी रह सकती है।

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

टेलीकम्युनिकेशन का काम करने वाले लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अविवाहित ओं के लिए वैवाहिक दृष्टि से आज का समय बहुत अच्छा रहने वाला है। सेहत में गरिष्ठ भोजन से बचने की आवश्यकता है अन्यथा अपच की समस्या बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। शुभ समाचार संतान के बारे में मिल सकती है।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-हरा

तुला राशि (Libra)

फील्ड वर्क करने वाले लोगों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप कोई नया काम करने का विचार भी बना सकते हैं। धन के मामले में आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। विशेषकर के पैतृक व्यवसाय में आज आपको नुकसान होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं सतर्कता रखनी चाहिए।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आप मित्रों के साथ आनंद और मनोरंजन का समय बिताएंगे। पैरों की खिंचाव की समस्या आज शाम के समय आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की बेफिजूल बातों से आपका दिमाग अशांत रह सकता है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि (Sagittarius)

नौकरीपेशा लोग आज अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं, सावधानी रखनी चाहिए। कमर्शियल शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे आज अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं। विदेश जाने का भी योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

शारीरिक श्रम से आज आप पीछे नहीं हटेंगे। अपनी मेहनत से आज आप अपने काम को नियत समय पर पूर्ण करेंगे। कुछ धन के प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। प्रेम और रोमांस से आपको आज कुछ तकलीफ हो सकती है। जीवनसाथी के सेहत को लेकर मन में चिन्ता रह सकती है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-काला

कुंभ राशि (Aquarius)

आर्थिक पक्ष को ठीक रखने के लिये आज आपको अपने पिता से सहयोग लेना पड़ सकता है। वाहन मकान का सुख भी आज अच्छा दिखाई दे रहा है। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है, किंतु परिवार के बीच वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। प्रेम के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-नीला

मीन राशि (Pisces)

शेयर बाजार में निवेश के दौरान सावधानी रखनी चाहिये कुछ नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगो को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। आज आप बच्चों के प्रति अपना व्यवहार कर सकते है। प्रेम में नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर समस्या होगी। छात्रो के मन में विचारों के प्रवाह अधिक रहेंगा।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

सोमवार 7 मार्च 2022 का पंचांग

07 मार्च 2022 सोमवार

सूर्योदय- 06:40 ए एम

सूर्यास्त- 06:25 पी एम

चन्द्रोदय- 09:24 ए एम

चन्द्रास्त- 10:57 पी एम

शक सम्वत- 1943 प्लव

विक्रम सम्वत- 2078 आनन्द

माह-फाल्गुन

पक्ष-शुक्ल

तिथि- पञ्चमी - 10:32 पी एम तक

नक्षत्र- भरणी - 05:54 ए एम, मार्च 08 तक

योग- इन्द्र - 12:01 ए एम, मार्च 08 तक

करण- बव - 09:46 ए एम तक

वैधृति बालव - 10:32 पी एम तक

अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 12:56 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:17 पी एम

अमृत काल- 12:42 ए एम, मार्च 08 से 02:26 ए एम, मार्च 08

राहुकाल - 08:08 ए एम से 09:36 ए एम

दिशा शूल- पूर्व

चन्द्र वास- पूर्व

सूर्य राशि- कुंभ

चन्द्रराशि- मेष


Next Story