- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए रक्षाबंधन पर...
![जानिए रक्षाबंधन पर कैसे सजाएं आरती की थाली जानिए रक्षाबंधन पर कैसे सजाएं आरती की थाली](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/23/1718235--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस साल 11 अगस्त को है। हर भाई-बहन को राखी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। निस्वार्थ प्रेम से भरा हुआ ये दिन भाई बहनों के लिए विशेष दिन होता है। यही वो त्योहार होता है, जो भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है, भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उनकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं, तो वहीं भाई हमेशा बहन की रक्षा का वचन देता है। रक्षा बंधन के दिन बहन सुबह पूजा की थाली को सजाती हैं और भाई की आरती उतारती हैं। राखी की थाली को बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि बहन राखी की थाल सही तरीके से सजाकर तब राखी बांधते है, तो उनके भाई की आयु दीर्घ होने के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर आरती को किस तरह तैयार करना चाहिए और थाली में किन-किन चीजों को शामिल किया जाता है....