धर्म-अध्यात्म

जानिए अंक ज्योतिष के मुताबिक कैसा बीतेगा ये सप्ताह?

Tara Tandi
15 Aug 2022 10:29 AM IST
जानिए अंक ज्योतिष के मुताबिक कैसा बीतेगा ये सप्ताह?
x
अंक ज्योतिष, ज्योतिष विज्ञान की एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से हमें आने वाले समय की जानकारी प्राप्त होती है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष, ज्योतिष विज्ञान की एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से हमें आने वाले समय की जानकारी प्राप्त होती है. अंक ज्योतिष के माध्यम से जानेंगे मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के जातकों के जीवन में आने वाले बदलाव, उतार-चढ़ाव के बारे में. हम न्यूज़18 हिंदी के माध्यम से जानेंगे अंक ज्योतिष विशेषज्ञ, ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार श्वेता मिश्रा से आपके सप्ताह भर के राशिफल के बारे में हर हफ्ते.

अंक ज्योतिष के मुताबिक कैसा बीतेगा ये सप्ताह?
मूलांक 1 : किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के स्वामी सूर्यदेव होते हैं.
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप कुछ बड़े निर्णय लेंगे, जिससे आपको लाभ होगा. करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. विदेश संबंधित कार्यों में लाभ होगा. जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. हायर स्टडीज के लिए समय बहुत उत्तम रहेगा. कार्यों में रुकावटें समाप्त होंगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
शुभ रंग : लाल, हरा और सुनहरा.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 9.
शुभ दिन : 17 अगस्त.
उपाय : शत्रुओ से सावधान रहें.
मूलांक 2 : किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के स्वामी चंद्रदेव होते हैं.
इस सप्ताह अपनी बुद्धि व आत्मज्ञान से आपके दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी. धन से संबंधित चिंताएं होंगी. वाणी के माध्यम से कार्यों में अड़चने उत्पन्न होंगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. मेहनत लगन से कार्य करने पर भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इच्छाएं पूर्ण होंगी. स्टूडेंट्स की चिंताएं कम होंगी. संतान की उन्नति होगी.
शुभ रंग : क्रीम, पीला और नारंगी.
शुभ अंक : 1, 3 और 5.
शुभ दिन : 15 और 16 अगस्त
उपाय : सोच समझ कर ही धन निवेश करें. परिवार में वाद विवाद से बचें.

मूलांक 3 : किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 के स्वामी देव गुरु बृहस्पति होते हैं.

इस सप्ताह भाग्य के साथ से बड़े कार्य बन जाएंगे. धार्मिक यात्राएं होंगी. प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा. पॉलिक्टिक्स के लिए समय उत्तम है. मित्रों के सहयोग से नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में तरक्की हो सकती है. हायर स्ट्डीज में रुकावटें आ सकती हैं. स्ट्रेस हो सकता है.

शुभ रंग : पीला, हरा, गुलाबी और लाल.

शुभ अंक : 1, 3 और 5.

शुभ दिन : 17 और 18 अगस्त.

उपाय : बजट बनाकर खर्च करें. पारिवारिक मामलों में वाद विवाद न करें.

मूलांक 4 : किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के स्वामी राहु होते हैं.

इस सप्ताह धन लाभ होगा. संतान से सम्बन्धित चिंताएं कम होंगी. अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी. पारिवारिक मामलों में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने से मान सम्मान बढ़ेगा. कार्यों में रूकावटें समाप्त होंगी और स्ट्रेस कम होगा. संपत्ति से संबंधित मामलों में देरी. कर्म क्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है.

शुभ रंग : सफेद, पीला और हरा.

शुभ अंक : 3, 5, 6 और 7.

शुभ दिन : 17 और 18 अगस्त.

उपाय : पार्टनरशिप में ध्यान रखें. जुआ सट्टा में पैसे न लगाएं.


मूलांक 5 : किसी भी महीने की 5, 14 या 23 को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 के स्वामी बुध होते हैं.

इस सप्ताह वाणी के माध्यम से धन अर्जित करेंगे. परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति चिंताएं होंगी. फिजूल खर्च होंगे. कार्यों में देरी अवश्य होगी परंतु अंत मे सफलता प्राप्त होगी. विदेश सम्बन्धित कार्य अटक सकते हैं. कर्म क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. संपत्ति से संबंधित लाभ.

शुभ रंग : हरा, सफेद, पीला और भूरा.

शुभ अंक : 1 और 6.

शुभ दिन : 17 और 18 अगस्त.

उपाय : सेहत का ख्याल रखें. फिजूल खर्च से बचें.

मूलांक 6 : किसी भी महीने की 6, 15 या 24 को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के स्वामी शुक्रदेव होते हैं.

इस सप्ताह क्रोध में आकर गलत फैसले ले सकते हैं. यदि वाणी पर संयम रखा तो बड़े-बड़े कार्य भी सफल हो जाएंगे, अन्यथा अपने ही क्रोध से कार्य बिगड़ भी सकते हैं. सर्दी खांसी हो सकती है.

शुभ रंग : सफेद और हरा.

शुभ अंक : 5 और 6.

शुभ दिन : 15 और 16 अगस्त.

उपाय : जल्दबाजी में निर्णय न लें. स्वास्थ्य का ख्याल रखें.

मूलांक 7 : किसी भी महीने की 7, 16 या 25 को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 के स्वामी केतु होते हैं.

ये सप्ताह आपके कैरियर के लिए शानदार रहेगा. संपत्ति से संबंधित लाभ होगा. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. अचानक खुशखबरी मिलेगी. कार्यों में देरी देखने को मिलेगी. परंतु भाग्य का साथ प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है.

शुभ रंग : सफेद, पीला, नीला और भूरा.

शुभ अंक : 1, 3, 4 और 7.

शुभ दिन : 17 और 18 अगस्त.

उपाय : अपना कार्य दूसरों पर न टालें. कानूनी मामलों में सावधानी बरतें.

मूलांक 8 : किसी भी महीने की 8, 17 या 26 को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव होते हैं.

इस सप्ताह कैरियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी. मेहनत और परिश्रम करके धन अर्जित कर लेंगे. बड़े निर्णय लेंगे जिससे धन लाभ होगा और परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव समाप्त होगा.
शुभ रंग : नीला, भूरा, सलेटी और हरा.

शुभ अंक : 3, 5 और 6.

शुभ दिन : 15 और 16 अगस्त.

उपाय : क्रोध न करें. सोच समझ कर निर्णय लें.

मूलांक 9 : किसी भी महीने की 9, 18 या 27 को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के स्वामी मंगलदेव होते हैं.

इस सप्ताह अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी. संतान की उन्नति होगी. नौकरी व व्यापार में रुकावटें आएंगी परंतु मेहनत के दम पर आप सफलता हासिल करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए समय उत्तम. पिता से संबंधित चिंता हो सकती है. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. पार्टनरशिप में लाभ होगा.

शुभ रंग : गुलाबी, नारंगी, लाल और हरा.

शुभ अंक : 1 और 5.

शुभ दिन : 17 और 18 अगस्त

उपाय : स्वास्थ्य का ख्याल रखें. कानूनी मामलों मे सावधानी बरतें.
Next Story