धर्म-अध्यात्म

जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपके राशि पर क्या पड़ेगा असर

Rani Sahu
12 Jun 2021 9:27 AM GMT
जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपके राशि पर क्या पड़ेगा असर
x
जून माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे

जून माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

मंगल का कर्क राशि में गोचर
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 2 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। अपनी नीच राशि में ग्रह कमजोर हो जाते हैं। जन्म कुंडली में मंगल ग्रह के द्वारा रुचक योग का निर्माण होता है जिसके प्रभाव से जातक जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता मिलती है।
बुध का वृष राशि में गोचर
बुद्धि और वाणी के प्रतीक बुध देव 3 जून 2021 को अपने मित्र शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 7 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इस प्रकार बुध के भी प्रवेश कर जाने से राहु के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी जिसके परिणामस्वरूप जन्मकुंडली में राहु जनित दोष कुछ दिनों के लिए शांत हो जाएंगे। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2021 को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्यदेव 16 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य अपनी नीच की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह सिंह राशि के स्वामी है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एक प्रधान ग्रह है। यह राजा, नेतृत्वकर्ता, उच्च पद, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि में यह उच्च का और तुला राशि में नीच का होता है।
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 22 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा।



Next Story