धर्म-अध्यात्म

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 04 अक्टूबर का दिन

Admin Delhi 1
4 Oct 2023 2:01 AM GMT
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 04 अक्टूबर का दिन
x
Daily Tarot Rashifal

ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आपके लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रहेगी। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है काम काज पूरे होंगे।

वृषभ— लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है आर्थिक तौर पर स्थिति आपकी ठीक ठाक बनी रह सकती है जीवनसाथी से आज मन की बात शेयर कर सकते हैं कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन— आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है मित्रों व परिवार के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं विवाह योग्य जातकों का रिश्ता भी पक्का हो सकता है।

कर्क— भाग्य का अच्छा साथ आज आपको मिलेगा जिससे धन लाभ व अन्य मामलों में अच्छी सफलताएं हासिल हो सकती है। वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

सिंह— काम की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती है सरकारी योजनाओं का आप लाभ उठा सकते हैं माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में बना तनाव आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

कन्या— दिन का अधिकतर समय मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण मामलों में अंतिम निर्णय लेना होगा। आज का दिन परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला साबित हो सकता है पिता के साथ वक्त गुजार सकते हैं।

तुला— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। परिवार में शांति बनी रह सकती है। यह पल बड़े निर्णय लेने के हैं मार्गदर्शन के लिए परिवार के सपनों का ध्यान रखें। काम काज आपके पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक— आज का दिन आपके लिए संघर्षों से घिरा रहने वाला हो सकता है। परिवार में बना तनाव दूर होगा। काम काज की अधिकता देखने को मिल सकती है कानूनी मामलों में पड़ने से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु— कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार बना रह सकता है अचानक लाभ मिलेगा। छोटी मोटी यात्रा और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर बने रह सकते हैं। मन प्रसन्न होगा।

मकर— तमाम कोशिशों के बाद ही आपको सफलता हासिल होगी। आप का दनि आपके लिए आत्ममंथन के लिए रहेगा। किसी योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ— प्रेम जीवन से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया होने वाला है प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं काम काज में कमी आएगी। धन खर्च आपका बढ़ सकता है लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन— आज का दिन सामान्य बना रह सकता है ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। अभी वक्त ठीक नहीं है ऐसे में कार्य को आगे के लिए टालना ही बेहतर होगा। परिवार में शांति बनी रह सकती है।

Next Story