धर्म-अध्यात्म

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 12 अक्टूबर का दिन

Admin Delhi 1
12 Oct 2023 1:54 AM GMT
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 12 अक्टूबर का दिन
x

ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आर्थिक तौर पर बदलाव देख सकते हैं जीवनसाथी के साथ आज आप दिल की बातें कर सकते हैं।

वृषभ— काम की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मिथुन— आज का दिन सामान्य बना रह सकता है अपने भीतर अहम की प्रवृत्ति को आने ना दें। काम काज में तेजी बनी रह सकती है। छोटी मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिलेगा।

कर्क— स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है पिता से आप अपने मन की बात कर सकते हैं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सिंह— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में शांति बनी रह सकती है।

कन्या— कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देरी लगेगी। आपको प्रयास जारी रखने होंगे। प्रेम जीवन बढ़िया बना रह सकता है अपने मन की बात आप प्रेमी के साथ कर सकते हैं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला— दांपत्य जीवन में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हो सकता है। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है परिवार में शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक— शुभ परिणाम आज आपको प्राप्त हो सकते हैं कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे। वैवाहिक जीवन आपका सामान्य बना रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु— कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है दिन शानदार बना रह सकता है आपकी सूझबूझ हर परेशानी का हल तलाश कर लेगी। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिल सकता है। परिवार में शांति रहेगी।

मकर— आज संतान पर खर्चा हो सकता है दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं अचानक धन लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ— आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं काम काज में कमी देखने को मिलेगी। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों लाभ मिल सकता है संतान का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन— आज आप अपनी चलाना पसंद करेंगे। जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं काम काज में तेजी बनी रह सकती है सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं वाहन सुख की प्राप्ति के योग हैं।

Next Story