धर्म-अध्यात्म

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 10 अक्टूबर का दिन

Admin Delhi 1
10 Oct 2023 2:34 AM GMT
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 10 अक्टूबर का दिन
x

ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रह सकता है काम काज की अधिकता दिनभर देखने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी धैर्य की जरूरत है। परिवार में किसी कारण बहस हो सकती है।

वृषभ— कारोबार में जोखिम लेने से आज आपको बचना होगा। नए सपंर्क स्थापित हो सकते हैं आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। माता पिता की सेहत में सुधार होगा। जरूरी काम काज आपके पूरे हो सकते हैं।

मिथुन— आज का दिन सामान्य बना रह सकता है। छोटी मोटी यात्रा करेंगे रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

कर्क— पारिवारिक जीवन आज आपका खुशहाल हो सकता है जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण योजना पर विचार कर सकते हैं नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह— काम की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है नई साझेदारी कर सकते हैं परिवार में उत्सव सम्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जोड़ो का दर्द परेशान कर सकता है।

कन्या— आर्थिक तौर पर आज आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं रिश्तेदारों का घर में आना जाना लगा रहेगा। युवकों के लिए दिन सामान्य बना रह सकता है।

तुला— कानूनी मामलों में आज आपको सफलता मिल सकती है दिन बढ़िया बना रहेगा। नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। पिता से अपने मन की बात कर सकते हैं विवाह योग्य जातकों का रिश्ता भी पक्का हो सकता है।

वृश्चिक— आज समाज में आपकी ख्याति बढ़ सकती है। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। माता पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बनी रह सकती है। काम काज में कमी आएगी।

धनु— आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिल सकता है योग्यता की तारीफ हो सकती है किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कविता आदि में आपकी रूचि बनी रह सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मकर— भाग्य आज आपके साथ आंख मिचौली खेल सकता है काम काज की अधिकता बनी रहेगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा। थकावट महसूस हो सकती है बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार में शांति बनी रह सकती है।

कुंभ— आज आमदनी कम खर्चा बढ़ सकता है आर्थिक स्थिति भी कुछ हद तक आपको परेशान कर सकती है। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है माता पिता के साथ वक्त गुजारेंगे।

मीन— आज का दिन आपके लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है जो आपको सफलता प्रदान कर सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रह सकती है प्रेमी से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।

Next Story