धर्म-अध्यात्म

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 29 सितंबर का दिन

Admin Delhi 1
29 Sep 2023 1:52 AM GMT
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 29 सितंबर का दिन
x
Daily Tarot Rashifal

ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया बना रह सकता है काम काज की अधिकता देखने को मिलेगी। आर्थिक तौर पर बदलाव हो सकता है रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। संतान का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

वृषभ— नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला होने वाला है काम की अधिकता पूरे दिन बनी रह सकती है जीवनसाथी से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन— आप अभी अपने पति या पार्टनर से दूरी महसूस कर सकते हैं अगर ऐसा है तो रोमांटिक आउटिंग पर जाएं या साथी के साथ अकेले वक्त गुजारें। काम में कमी देखने को मिल सकती है कानूनी मामलों में पड़ने से बचें।

कर्क— कार्य तनाव या भ्रम का स्तोत्र हो सकता है आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का खाने पीने से बचना होगा।

सिंह— विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। माता के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या— विवाह योग्य जातको के लिए रिश्ता आ सकता है आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं परिवार में शांति व खुशहाली का माहौल बना रह सकता है। घर से जुड़ी जरूरी खरीदारी भी आज आप पूरी कर सकते हैं।

तुला— नौकरी में आने वाली दिक्कतें सहयोगी की मदद से दूर हो सकती है आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है। माता पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रह सकती है।

वृश्चिक— ऐसी योजनाएं बनाए जो आपके लिए सहायक हो। आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है कार्य की अधिकता दिनभर देखने को मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है।

धनु— कारोबार से जुड़े लोगों के हाथ बड़ा सौदा लग सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा पूरी कर सकते हैं कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र की वजह से बदनामी भी हो सकती है।

मकर— मनोरंजन या रचनात्मक गतिविधियों के लिए आप वक्त निकल सकते हैं अपने मित्रों के प्रति आप भावुक रह सकते हैं काम में कमी देखने को मिल सकती है सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं संतान की चिंता रहेगी।

कुंभ— आप को हर काम में अपने मित्रों के समर्थन और संगति पसंद है। आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन में तनाव बना रह सकता है क्रोध को हावी ना होने दें। वरना बात बिगड़ सकती है।

मीन— आप अपने अंदर के प्यार और असीम शक्ति को समझेंगे वैसे ही आपको आनंद, स्नेह और शक्ति प्राप्त होगी। आर्थिक तौर पर बदलाव भी देखने को मिलेगा। काम काज में तेजी बनी रह सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

Next Story