धर्म-अध्यात्म

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 22 सितंबर का दिन

Admin Delhi 1
22 Sep 2023 4:14 AM GMT
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 22 सितंबर का दिन
x
Daily Tarot Rashifal

ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रहेगा। काम काज में मन लग सकता है परिवार के साथ अधिक वक्त आप गुजार सकते हैं नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ— शुभ समाचार आज आपको मिल सकता है माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। काम में कमी आएगी। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठा सकते हैं जीवनसाथी से अपने विचार शेयर कर सकते है। परिवार में शांति रहेगी।

मिथुन— आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है काम काज की अधिकता बनी रह सकती है संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। कारोबार में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है विवाह योग्य जातको के लिए रिश्ता आ सकता है।

कर्क— विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। काम काज पूरे हो सकते हैं लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का कुछ भी खाने पीने से आपको बचना होगा। मित्रों की मदद से आपको लाभ मिलेगा।

सिंह— प्रेम जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक तौर पर बदलाव होगा। परिवार में शांति बनी रह सकती है माता से अपने मन की बात शेयर करें। कारोबार में मुनाफा होगा।

कन्या— जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं वाद विवाद करने से आपको बचना होगा। अपने शब्दों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक तौर पर आपको कमजोरी देखने को मिल सकती है। नौकरी में दिक्कतें आ सकती है।

तुला— नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपनी भाषा में कंट्रोल रखें नहीं तो अनावश्यक समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। पिता के साथ छोटी मोटी यात्रा का सुख प्राप्त कर सकते है वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपको सभी कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है आज कोई खास आपसे अपने मन की बात कर सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

धनु— काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है वही वैवाहिक जीवन आपका बढ़िया बना रहेगा। नौकरी में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती है कानूनी मामलों में पड़ने से बचें।

मकर— कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है जिसका जश्न आप मित्रों व परिवार जनों के साथ मना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ— विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। शिक्षा में रुकावट आ सकती है आर्थिक तौर भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है माता के साथ मन की बात करेंगे।

मीन— कारोबार से जुड़े लोगों के हाथ बड़ा सौदा लग सकता है दिन शानदार बना रहेगा। काम काज की अधिकता देखने को मिलेगी। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

Next Story