धर्म-अध्यात्म

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 2022: फरवरी महीना

Teja
5 Jan 2022 9:51 AM GMT
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 2022: फरवरी महीना
x
नया साल जीवन में नई शुरूआत और नए बदलाव ले कर आता है। जो हमें जीवन में अपना मुकाम हासिल करने और लक्ष्य प्राप्ति में नये जोश और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नया साल जीवन में नई शुरूआत और नए बदलाव ले कर आता है। जो हमें जीवन में अपना मुकाम हासिल करने और लक्ष्य प्राप्ति में नये जोश और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके लिए जब हम आने वाले समय की योजनाएं बनाते हैं, ऐसे में राशिफल हमारी बहुत मदद करते हैं। जब समय इतनी अनिश्चिताओं से भरा हो तो ऐसे में भविष्य का अनुमान लगा कर जीना आवश्यक हो जाता है। इसे देखते हुए जागरण आध्यात्म आपके लिए वर्ष 2022 का मासिक राशिफल लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पं. विजय त्रिपाठी 'विजय' जी की भविष्य गणना के अनुसार आइए जानते हैं इस नये साल में कैसा रहेगा आपका राशिफल।
फरवरी 2022 का राशिफल –
मेष- आप पंख लगाकर हवा में उड़ते महसूस करेंगे, क्योंकि कहीं न कहीं से अचानक धन की बारिश होने वाली है। अपना कोई सपना साकार कर लेने में सक्षम होंगे, 'उनके' साथ तफरीह का कार्यक्रम बनेगा, बच्चे भी शरीक होंगे। कम मेहनत में अधिक फायदा देने वाला समय है। भविष्य के लिए पूँजी निवेश करें। समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा मिलेगी। अंक 3 शुभ है।
वष्ष- आप अपने आत्मविश्वास के बल स्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। पूर्व नियोजित कार्यों का निपटारा करने का समय है, चूकियेगा मत। घर से ले कर बाहर तक खुशमिजाजी का माहौल बना रहेगा। किसी से प्यार का इजहार करने के लिये समय ठीक है। आर्थिक पक्ष तो मजबूत रहेगा ही, साथ ही रोमांस के लिए भी वक्त आपके अनुकूल है। अंक 6 शुभ है
मिथुन- कहीं धूप कहीं छाँव जैसा समय बीतेगा। पारिवारिक लोगों की बातें तो मन को कचोटेंगी पर मित्रों का सहयोग मरहम लगायेगा। अगर आप चुप्पी साध लें तो आगे फायदे में रहेंगे। शेयर बाजार व सट्टे से दूर रहने में ही भलाई है। जीवन साथी या अपनी फ्रेन्ड के साथ अपना दिली दर्द बांटेंगे, तसल्ली भी मिलेगी। अंक 3 शुभ है।
कर्क- समय बहुत तसल्लीबख्श बीतेगा, कार्य व्यापार में लाभ परिवार के लोगों की निष्ठायें तो साथ होंगी ही, मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा, परन्तु भूल कर भी आवश्यकता से अधिक यकीन करना किसी पर ठीक नहीं है। आध्यात्मिक पक्ष भी कुछ मजबूत रहेगा। अंक 9 शुभ है।
सिंह- शुरूआत से ही कुछ ऐसा घटित हो सकता है कि आप मानसिक अस्थिरता का शिकार हो जायेंगे। समय की शुरूआत से ही आलस्य शरीर में भरा रहेगा। पूर्वनियोजित कार्यों को स्थगित कर देना ही ठीक रहेगा। पुरानी बातें याद करने से मन में खटास ही आयेगी, अतः उन्हें भुलाने के लिए परिवार को लेकर कहीं घूम आयें, मन को शांति मिलेगी। अंक 8 शुभ है।
कन्या- हर पल उमंग और उल्लास से भरे रहेंगे। अपनी वाक्पटुता के जरिए समाज में एवं मित्रों के बीच सम्मान पायेंगे। आप कोई बड़ा जोखिम उठायेंगे। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा पूंजी फंसानी पड़ेगी। शेयर बाजार में आपके लिए कमाई का अवसर है, अतः लाभ उठाने की कोशिश करें, हाँ एक बात का ध्यान रखियेगा उतावलापन ठीक नहीं है। किसी से प्यार का इजहार करने के लिए समय ठीक है। अंक 6 शुभ है।
तुला- घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियां आप बखूबी निभाएंगे। पुराने कर्मचारियों के प्रति मन में भ्रांतियां उत्पन्न होंगी। व्यापार में जोखिम उठाने से ही लाभ मिलेगा। शरीर आज टूटा-टूटा सा रहेगा। शेयर सट्टे से छिटपुट लाभ उठा सकते हैं। संतानों के प्रति ज्यादा सख्ती ठीक नहीं हैं। शैक्षिक कार्य में कोई अहम फैसला आप लेंगे। शुभ अंक 7 है।
वष्ष्चिक- परिवार में किसी प्रकार का हल्का विवाद सम्भावित है, अगर धैर्य बनाये रहेंगे तो सारी बातें स्वतः निपट जायेंगी। तनाव को दूर करने के लिए जीवन संगिनी को लेकर कहीं सैर कर आयें, शांति मिलेगी। शेयर बाजार व सट्टे से दूर रहना आपके लिए हितकर है। खानपान में संयम बरतना आवश्यक है। अंक 7 शुभ है।
धनु- समय बहुत तसल्लीबख्श बीतेगा, कार्य व्यापार में लाभ परिवार के लोगों की निष्ठायें तो साथ होंगी ही, मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा, परन्तु भूल कर भी आवश्यकता से अधिक यकीन करना किसी पर ठीक नहीं है। आध्यात्मिक पक्ष भी कुछ मजबूत रहेगा। शेयर बाजार में लाभ का अवसर है। अंक 9 शुभ है।
मकर- किसी भी शिक्षा-प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यह समय शुभ है। 'उनकी' अदायें आपके मन को मोह लेंगी, और दिल में मीठी गुदगुदी होती रहेगी। शेयर या सट्टे से कुछ कमाने का अवसर है, पर बहुत सम्भल कर चलियेगा क्योंकि बाजार बहुत उतार-चढ़ाव लेकर चलेगा। अपनी जिम्मेदारियां दूसरों में बाँटकर कुछ आराम महसूस करेंगे। अंक 5 शुभ है।
कुंभ- घर व दफ्तर दोनों जगह काफी संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। बॉस तो घुड़की दे ही सकते हैं अधीनस्थ भी आँखें तरेरेंगे, मगर धैर्य आपको विजयी बनायेगा। महत्वाकांक्षाएं सीमित रखनी होगी। दूर क्षेत्र से प्राप्त सूचना उत्तेजित कर सकती हैं। शेयर सट्टे से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर है। सर्दी की बीमारी भी सम्भव है। अंक 8 शुभ हैं।
मीन- किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सम्पर्क होगा जो भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपके खुश मिजाज स्वभाव के कारण कर्मचारियों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक व्यक्ति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। समय काफी मनोरंजक बीतेगा। मेहनत तो कम पड़ेगी, परन्तु फल अच्छा प्राप्त हो जायेगा। अंक 9 कारगर है।


Next Story