धर्म-अध्यात्म

अंकों से जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, इन मूलांक वालों के लिए बेहद खास

Gulabi
16 Oct 2020 1:45 AM GMT
अंकों से जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, इन मूलांक वालों के लिए बेहद खास
x
आपके लिए आज का दिन थोड़ा रिलैक्स वाला होगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 1 आपके लिए आज का दिन थोड़ा रिलैक्स वाला होगा, लेकिन अचानक से काम निकल आने से आप अपने दिन का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। खाने की कुछ वस्तु आपको गरीबों में बांटनी चाहिए। इससे आपको पुण्‍य की प्राप्ति होगी और संतुष्टि प्राप्‍त होगी।

2:

इस समय स्वभाव में बदलाव दिखाई देगा जो आगे भी असर डालने वाला होगा। खानपान को लेकर लापरवाही परेशानी दे सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल के अवसर भी प्राप्‍त होंगे और मन में खुशी का अनुभव होगा। आज भाग्‍य आपके साथ है।

3:

खेलकूद में आगे बढ़ने के मौके प्राप्‍त होंगे। इस समय कुछ नए स्थानों पर जाने के भी अवसर मिल सकते हैं। ट्रैवलिंग में आवश्यक वस्तुओं का ध्यान से उपयोग करना जरूरी है तो ही आपको लाभ होगा। किसी की बातों में आने से आपको नुकसान हो सकता है। अपनी चीजों पर ध्‍यान देना जरूरी है।

4:

आपके रिलेशनशिप का असर कुछ कमजोर दिखाई देगा। किसी कारण से आप खुद को भी थोड़ा रिजर्व ही रखना चाहोगे। अपने विचार को आगे रखना चाहेंगे और मनमर्जी अधिक कर सकते हैं। आपको पूर्ण सुख प्राप्‍त होगा और मन प्रसन्‍न रहेगा।

5:

पढ़ाई के मामले में आलस्य का होना नकारात्मक फलों को देने वाला होगा। इस समय पर प्रतियोगिताओं का दौर भी कठिन ही दिखाई देता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आपके मन में सुख और संपन्‍नता का अहसास होगा। आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है।

6:

व्यस्तता होने के बावजूद समय का संतुलन बनाने की जरूरत होगी। खर्च और व्यय में तालमेल बैठाने की आवश्यकता है। खर्च इस समय अधिक ही रहने वाले हैं। आपको इस वक्‍त थोड़े से पैसे बचाकर चलने की जरूरत है। आपको लाभ मिलेगा।

7:

छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में शंका अधिक रह सकती है। इस समय लोगों के साथ मतभेद से बचना चाहिए। शांति से किए गए काम सफलता जरूर प्रदान करेंगे और आपको आत्‍मसंतुष्टि से लाभ होगा।

8:

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। प्रेमी के साथ कुछ भ्रमण का भी अवसर होगा। इस समय सरकारी हस्त़क्षेप के चलते जरूरी काम में देरी हो सकती है। आपको इस समय अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है तो आपको लाभ होगा।

9:

माता का स्वास्थ्य आपको कुछ परेशान कर सकता है लेकिन दोपहर बाद से स्थिति संभलेगी। घरेलू ज़िम्मेदारी का बोझ आज कुछ ज्यादा ही महसूस भी होगा। आपको शाम के वक्‍त किसी के घर पर आने से कुछ असहजता हो सकती है। लेकिन मन को काबू में रखकर धैर्य से काम करें।


Next Story