धर्म-अध्यात्म

ग्रहों के परिवर्तन से जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव...

Tara Tandi
6 April 2022 5:33 AM GMT
ग्रहों के परिवर्तन से जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव...
x

ग्रहों के परिवर्तन से जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव...

अप्रैल के महीने में सभी जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाले तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अप्रैल के महीने में सभी जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाले तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन है। ये तीन ग्रह हैं शनि,गुरु और राहु। ये तीनों ग्रह जातकों के जीवन पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव डालने वाले हैं। शनि ढाई वर्षों बाद, गुरु 13 महीनों बाद और राहु 18 महीनों के बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं गुरु 13 महीने के बाद 13 अप्रैल को स्वराशि मीन में गोचर करेंगे और राहु जो एक मायावी ग्रह है वह 12 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आज हम आपको राहु ग्रह के राशि परिवर्तन और इससे होने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैदिक ज्योतिशास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। राहु विदेश यात्रा, शेयर, महामारी और राजनीति का कारक ग्रह माना गया है। राहु ज्योतिष में और धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व है। राहु ग्रह भ्रम का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह है। जिन जातकों की कुंडली में राहु का प्रभाव रहता है वह व्यक्ति ख्यालों में खोए हुए रहता है। कुंडली में राहु का प्रभाव होने पर व्यक्ति को बुरी लत और संगत लग जाती है, हालांकि यह सब जातक की कुंडली में राहु किस भाव और किस ग्रह के साथ युति बना रहा है इस पर निर्भर करता है। वैदिक ज्योतिष में राहु को शनि के बाद सबसे धीमी गति से गोचर करने वाला ग्रह माना गया है। राहु किसी एक राशि में लगभग डेढ़ वर्षों तक रहते हैं। राहु की चाल हमेशा वक्री होती है यानी यह हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। इस साल राहु 12 अप्रैल की सुबह वृषभ राशि को छोड़कर अगले डेढ़ सालों तक मेष राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव...
राहु गोचर 2022- मेष राशि
12 अप्रैल के बाद मेष राशि के जातकों के लिए छाया ग्रह राहु उनकी लग्न राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। राहु के गोचर से मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके लिए राहु का गोचर शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता।
राहु गोचर 2022- वृषभ राशि
करीब डेढ़ वर्षो के बाद राहु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए लग्न राशि में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक कामों और निर्णयों को लेकर थोड़े भ्रमित से नजर आएंगे। आपको किसी गंभीर विषयों पर निर्णय लेने से पहले अपने सलाहकारों की राय अवश्य लें। आपको सावधानी बरतनी होगी।
राहु गोचर 2022- मिथुन राशि
राहु आपके लिए 12वें भाव में मौजूद रहेंगे। आपके लिए राहु की यह स्थिति बजट को खराब कर सकती है। इसलिए फिजूलखर्च से आपको बचना होगा। आप विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए अप्रैल के बाद प्रमोशन, वेतन में वृद्धि और अतिरिक्त आमदनी के कुछ मौके हासिल होने के संकेत हैं।
Next Story