- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- पंडित जी से जानें अपनी...

x
आज 28 जनवरी 2022, दिन शुक्रवार है. कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज 28 जनवरी 2022, दिन शुक्रवार है. कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है आपके सितारों की चाल और इसका आप पर क्या होगा असर जानें पंडित जगन्नाथ गुरुजी से आपके सितारे?
मेष
मेष राशि के लोगो को आज कही गयी किसी भी बात का कोई असर नहीं पड़ेगा| यहां तक कि सबसे आहत करने वाली टिप्पणियों का भी उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वृष
वृष राशि के लोग दूसरों को अच्छी बातें सिखाने में अधिक रुचि लेंगे। जबकि उन्हें अपने फ़िलहाल खुद के जीवन शैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगो को सालो पहले बनाये संबंधों का लाभ आज हो सकता है। वे अपने प्लान को क्रियान्वित करने के बारे में सोच सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के लोग आज अपनी आर्थिक स्थिति का जायजा लेना चाहेंगे। वे आज अच्छी तरह आराम भी करना चाहते हैं।
सिंह
सिंह राशि के लोग हर वीकेंड घर में बिताकर बोर हो चुके हैं। संभव है वह ट्रेवल पास लेने की कोशिश करें और नज़दीक के किसी स्थान की यात्रा करने के बारे में सोचें।
कन्या
कन्या राशि के लोग पूरी तरह से मस्ती भरी गतिविधियों में लिप्त होना चाहेंगे। वे कोई फिल्म देखने के लिए भी समय निकाल सकते हैं।
तुला
तुला राशि के लोग अपने लिए एक डेली रूटीन बनाने में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। वे कार्य-जीवन संतुलन बनाना चाहेंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग अपने नियमित जीवन में कुछ नया करना चाहेंगे। जो लोग अपना ब्लॉग लॉन्च करने की सोच रहे हैं वे आज ऐसा कर सकते हैं।
धनु
धनु राशि वालों के लिए सप्ताहांत की शुरुआत सुस्त रहेगी। वे समय का उपयोग अपने बिज़नेस की योजना बनाने में करेंगे।
मकर
मकर राशि के लोग अपने दोस्तों को दिन समर्पित करेंगे। पुराने स्कूल के दोस्तों के साथ ग्रुप जूम कॉल हो सकती है।
कुम्भ
कुम्भ राशि वाले लोग अपनी बात सुनने और खुद निर्णय लेने से पूरी तरह ऊब चुके हैं। वे आज अपनी प्रेमिका या पत्नी की अधिक सुनना चाहेंगे।
मीन
मीन राशि के लोग वही करेंगे जो हमें हमेशा करने से बचना चाहिए – दुसरो के बारे में जजमेंटल होना और ऐसे मजबूत निर्णय लेना जिससे बाद में खुद को ही पछतावा हो।
Next Story