धर्म-अध्यात्म

आज इंदु प्रकाश से जानिए रसोई घर में क्यों नहीं रखने चाहिए झाड़ू-पोंछा?

Ritisha Jaiswal
4 July 2022 7:10 PM IST
आज इंदु प्रकाश से जानिए रसोई घर में क्यों नहीं रखने चाहिए झाड़ू-पोंछा?
x
वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए रसोई घर में क्यों नहीं रखने चाहिए झाड़ू-पोंछा, आखिर ऐसा करने से घर में क्या-क्या परेशानियां आ सकती हैं?

वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए रसोई घर में क्यों नहीं रखने चाहिए झाड़ू-पोंछा, आखिर ऐसा करने से घर में क्या-क्या परेशानियां आ सकती हैं?

सभी के लिए उसका घर बेहद खास होता है। लेकिन हर घर की एक सबसे खास जगह जो होती है वो हैं उस घर का किचन। घर में किचन का बहुत अधिक महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें रसोई से दूर रखना ही घर और घर में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर होता है। यूं तो हमें पूरे घर को ही साफ रखना चाहिए। लेकिन कई बार पूरा घर साफ कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रहे। भले ही पूरा घर साफ न हो लेकिन साफ-सफाई वाली चीज़ें रसोई घर के आस-पास नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि किचन में झाड़ू और पोंछे नहीं रखे जाने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में अन्न की कमी हो सकती है। क्योंकि झाड़ू और पोंछे का संबंध गंदगी से होता है और रसोई में इन चीज़ों का रखना मतलब वहां गंदगी को रखना होता है। किचन में खाना बनता और खाया जाता है।


Next Story