धर्म-अध्यात्म

आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह

Ritisha Jaiswal
8 July 2022 3:25 PM IST
आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह
x
वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह कौन सी है

वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह कौन सी है। साथ ही इंदु प्रकाश ने यह भी बताया है कि घरों में किस शेप के शीशे लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

वास्तु दोष कम करता है शीशा
घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं। वैसे तो आइना घर में सजने-संवरने के लिए होता है। लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है। सही दिशा में आइना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है।
आयताकार और वर्गाकार शीशे होते हैं अच्छे
घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं। जबकि घर में गोल आकार के और धार वाले शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। गोल की जगह आप अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आइना लगा सकते हैं। नुकीले आकार का आइना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है।
इस दिशा में लगाएं शीशा
घर में आइना लगाने के लिये दिशा के बारे में भी जानकारी जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा हुआ शीशा आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए शीशा लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं


Next Story