धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर और ऑफिस में दर्पण या आइना लगाने की सही दिशा

Ritisha Jaiswal
9 July 2022 8:30 AM GMT
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर और ऑफिस में दर्पण या आइना लगाने की सही दिशा
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर और ऑफिस में दर्पण या आइना लगाने की सही दिशा कौन सी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा आइना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर और ऑफिस में दर्पण या आइना लगाने की सही दिशा कौन सी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा आइना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

इन दिशाओं में ना लगाएं आइना
वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा में आइना नहीं लगाया जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय (दक्षिण-पश्चिम के मध्य में), वायव्य (पश्चिम एवं उत्तर के मध्य में) एवं नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम के मध्य में) की दिवार पर आइना, यानी कि मिरर नहीं लगाना चाहिए।
ये होता है नुकसान
जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि इन दिशाओं में लगा आइना नुकसान देता है। दरअसल, इन दिशाओं में आइना लगाने से भय बना रहता है। यानी आप बिना वजह ही किसी डर के कारण परेशान रहेंगे। ऐसे में डरे हुए मन से कोई भी काम अच्छे तरीके से करने और उसमें सफल होने की संभावना कम हो जाती है।
हटा ना सकें तो करें ये काम
अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है। यदि मिरर दीवार टाइल्स के बीच लगा है यानी इस तरह से लगा होता है कि उसे हटाना संभव नहीं है तो आप उस पर कोई कपड़ा डालकर उसे ढंक सकते हैं। जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े।


Next Story