- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानें गुरु का यह गोचर...
जानें गुरु का यह गोचर किन राशियों के लिए रहने वाला है लाभदायक

धार्मिक परंपराओं के अनुसार बृहस्पति की बदलती चाल का प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। वहीं, अगले साल बृहस्पति का गोचर कुछ खास माना जा रहा है। लगभग 12 वर्षों में बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। शनिदेव की तरह बृहस्पति भी धीमी गति से चलते हैं। कुछ …
धार्मिक परंपराओं के अनुसार बृहस्पति की बदलती चाल का प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। वहीं, अगले साल बृहस्पति का गोचर कुछ खास माना जा रहा है। लगभग 12 वर्षों में बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। शनिदेव की तरह बृहस्पति भी धीमी गति से चलते हैं। कुछ ही महीनों में बृहस्पति मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यह राशि परिवर्तन मई में होगा। तो आइए जानते हैं गुरु के इस गोचर से किन राशियों को फायदा होगा।
मेष राशि
आने वाले साल में गुरु का गोचर मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड का सेवन कम करें। वहीं, बिजनेस करने वालों को प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे। करियर में प्रमोशन से जुड़े कई नए टास्क भी मिलेंगे। घर वालों के साथ काही घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं। मन खुश रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चीजों में सुधार होगा। वहीं, नेचर में समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
गुरु का राशि परिवर्तन ककर राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। स्ट्रेस फ्री रहेंगे। व्यापारियों को विदेश से अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
