धर्म-अध्यात्म

जानिए 16 जनवरी 2023 तक का समय किन राशियों के लिए रहने वाला है बेहद शुभ

Tara Tandi
20 July 2022 11:27 AM GMT
जानिए 16 जनवरी 2023 तक का समय किन राशियों के लिए रहने वाला है बेहद शुभ
x
ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है तो वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनिदेव 17 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से पहले का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

16 जनवरी तक इन राशियों पर हैं शनिदेव मेहरबान
16 जनवरी तक वृष, वृश्चिक और मीन राशि पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे। इन राशियों के जातकों को सभी तरह के सुखों का अनुभव करेंगे। आगे पढ़ें कैसा रहेगा वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए 16 जनवरी तक का समय-
वृष राशि
वृष राशि के जातकों पर 16 जनवरी 2022 तक शनिदेव मेहरबान हैं।
पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर इस समय शनिदेव की विशेष कृपा है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि
शनिदेव की कृपा से मीन राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा है।
धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
Next Story