धर्म-अध्यात्म

जानें 31 अगस्त का समय किन राशियों के लिए रहेगा खास

Tara Tandi
20 Aug 2022 12:32 PM IST
जानें 31 अगस्त का समय किन राशियों के लिए रहेगा खास
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन एक निश्चित अवधि में होता है। शुक्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन एक निश्चित अवधि में होता है। शुक्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ व कुछ के लिए कष्टकारी साबित होता है। 7 अगस्त को शुक्रदेव ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में शुक्र 31 अगस्त तक रहेंगे। शुक्र को सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, सौंदर्य, वाणी, और वैभव आदि का कारक माना गया है। जानें 31 अगस्त का समय किन राशियों के लिए खास-

वृषभ- शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में आपको रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। वाहन या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से बचने की जरूरत है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर हर तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करियर में उन्नति के साथ धन लाभ के संकेत हैं।
तुला- शुक्र गोचर का आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में आपको धन लाभ हो सकता है, हालांकि खर्चों के कारण आप परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र या प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकता है। भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं।
वृश्चिक- शुक्र गोचर आपके साहस में वृद्धि कर सकता है। इस दौरान आप कठिन फैसले लेने में समर्थ होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।


Next Story