धर्म-अध्यात्म

जानिए मंगल ग्रह का अस्त होना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा मुसीबतें

Tara Tandi
17 Aug 2021 4:03 AM GMT
जानिए मंगल ग्रह का अस्त होना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा मुसीबतें
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है। मंगल 17 अगस्त 2021 से 29 नवंबर 2021 तक अस्त रहेंगे। अस्त अवस्था में ही मंगल का 6 सितंबर 2021 को सिंह से कन्या राशि में गोचर होगा। इसके बाद वह 22 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। जानिए मंगल ग्रह का अस्त होना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा चुनौतियां-

मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल ग्रह के अस्त होने से आपके जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। अपनी बात दूसरों के सामने रखने पर आपको परेशानी हो सकती है। आत्म विश्वास कमजोर हो सकता है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें।

2. सिंह- मंगल ग्रह सिंह राशि में ही विराजमान हैं। यह 17 अगस्त 2021 को इसी राशि में रहते हुए अस्त अवस्था में जाएंगे। इस दौरान आपको जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप परेशानियों का सामना अच्छे तरीके से करेंगे। अस्त मंगल का बहुत ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव आप पर देखने को नहीं मिलेगा।

3. कन्या- आपके साहस और पराक्रम में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान जोखिम भरे कार्यों से बचें। वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

4. वृश्चिक- मेष राशि के साथ वृश्चिक राशि के स्वामी भी सूर्य हैं। मंगल अस्त के दौरान जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा को चोट लग सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में संभलकर रहने की जरूरत है।

5. कुंभ- कुंभ राशि वालों को मंगल ग्रह के अस्त से जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों को कारोबार में आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

6. तुला- तुला राशि वालों को मंगल के अस्त होने से अक्टूबर से नवंबर के बीच वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान चोट लगने का भी भय रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

Next Story