धर्म-अध्यात्म

जानिए अप्रैल का महीना किन राशि वालों के लिए साबित होगा लकी

Tara Tandi
31 March 2022 8:29 AM GMT
जानिए अप्रैल का महीना किन राशि वालों के लिए साबित होगा लकी
x

जानिए अप्रैल का महीना किन राशि वालों के लिए साबित होगा लकी

अप्रैल महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अप्रैल महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अप्रैल में ग्रहों की स्थिति में बदलाव से राशियों के राशिफल का आंकलन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अप्रैल में कई राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है, जबकि कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जानें अप्रैल का महीना का किन राशि वालों के लिए साबित होगा लकी-

मेष- मेष राशि वालों का अप्रैल महीने में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को कड़ी मेहनत से आय में वृद्धि हो सकती है। काम के चलते बोझ महसूस कर सकते हैं। सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृषभ- अप्रैल में आपके परिवार में किसी तरह की कठिनाई आ सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति संभव है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस माह कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान सुख मिलेगा। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल टाल दें। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।
कर्क- कर्क राशि वालों को भूमि में निवेश का लाभ मिलेगा। मन में उथल-पुथल चल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह उत्तम रहेगा। हालांकि इस महीने किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।
सिंह- सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह माह आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इस समय आपको नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी हैं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती होगी।
कन्या- इस समय आपको प्रॉपर्टी व वाहन सुख मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। कारोबारियों को इस माह अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आपने निवेश किया है तो आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में आपको सहयोगी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिलेगा
तुला- परिवार में नोकझोंक हो सकती है। साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में लाभ मिलने के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी बदलने के अवसर प्राप्त होंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को सहयोगी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। विवाहित लोगों के बीच अनबन हो सकती है। अविवाहित जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।
धनु- धनु राशि वाले अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह महीना शुभ रहेगा। छात्रों को इस माह में नौकरी के ऑफर भी मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको किसी बात से मानसिक तनाव हो सकता है।
मकर- इस परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबारियों को व्यापार में लाभ मिलने के योग बनेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। नए मित्र बनेंगे और सभी से सहयोग मिलेगा। इस महीने आपकी मेहनत की रंग लाएगी।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से इस माह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों का मोहभंग हो जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह महीना अवसरों से भरा हुआ है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
मीन- मीन राशि वालों के घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने विवाद का हल मिल सकता है। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। मानसिक थकान हो सकती है।
Next Story